Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

देश की पहली महिला IPS अधिकारी किरण बेदी के जीवन पर बनेगी फिल्म, हुआ ऐलान

हमें फॉलो करें देश की पहली महिला IPS अधिकारी किरण बेदी के जीवन पर बनेगी फिल्म, हुआ ऐलान

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 13 जून 2024 (14:05 IST)
Kiran Bedi biopic film: बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक का दौर चल रहा है। अब तक कई लोगों पर बायोपिक बन गई है और कई पर बायोपिक बनने की तैयारी चल रही है। इसी बीच भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी की बायोपिक अनाउंस हो गई है। 
 
इस फिल्म का नाम 'बेदी' होगा। मेकस ने इस बायोपिक फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है। फिल्म का नाम ‘बेदी: द नेम यू नो..द स्टोरी यू डोंट’ होगा। इसके निर्देशक व लेखक कुशाल चावला हैं। इसका निर्माण ‘ड्रीम स्लेट पिक्चर्स’ के बैनर तले किया जाएगा।
 
निर्माताओं के अनुसार, फिल्म में बेदी के जीवन के उस पक्ष को सामने लाया जाएगा जिससे अभी तक लोग अनजान हैं। इसकी कहानी उनके व्यक्तिगत तथा पेशेवर जीवन से जुड़ी चुनौतियों, उनके जुझारू व्यक्तित्व को पर्दे पर लाएगी।
किरण बेदी ने कहा, यह कहानी सिर्फ मेरी कहानी नहीं है। यह एक भारतीय महिला की कहानी है...एक भारतीय महिला जो भारत में पली-बढ़ी, भारत में पढ़ाई की, भारतीय माता-पिता से जिसकी परवरिश की। मेरी कहानी नौ साल की उम्र से शुरू हो गई जब मेरे पिता ने मुझसे कहा था, जीवन एक ढलान है, या तो आप ऊंचाई की ओर जाएंगे या नीचे आएंगे।
 
किरण बेदी ने कहा कि उनकी मां ने उनसे कहा था कि उन्हें एक ऐसा इंसान बनना चाहिए जो दूसरों की मदद कर पाए न कि जिसकी दूसरे मदद करें। ये दोनों बातें मेरे मार्गदर्शक सिद्धांत बने रहे।
 
किरण बेदी 1972 में आईपीएस बनी थीं। वह देश की पहली महिला आईपीएस हैं। किरण बेदी ने मसूरी में स्थित नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन से अपनी आईपीएस ट्रेनिंग शुरू की थी। 80 पुरुष पुलिस अधिकारियों के बीच सिर्फ वहीं महिला आईपीएस अधिकारी थीं। 35 साल तक देश की सेवा करने के बाद साल 2007 में किरण बेदी ने रिटायरमेंट ले ली थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल का वेडिंग कार्ड हुआ वायरल, शादी में मेहनाम नहीं पहन सकते इस कलर के कपड़े