Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कानूनी पंचड़े में फंसी 'इंडियन आइडल 12' की फेवरेट जोड़ी, पवनदीप राजन और अरुणिता पर लगा यह आरोप

हमें फॉलो करें कानूनी पंचड़े में फंसी 'इंडियन आइडल 12' की फेवरेट जोड़ी, पवनदीप राजन और अरुणिता पर लगा यह आरोप
, शुक्रवार, 11 मार्च 2022 (13:41 IST)
'इंडियन आइडल 12' में पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। शो के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें भी जमकर वायरल हुई थी। पवनदीप इस सीजन के विजेता बने थे। वहीं अरुणिता फर्स्ट रनरअप रही थीं।  इस शो के बाद भी दोनों की जोड़ी बनी हुई है।

 
अब खबर आ रही है कि पवनदीप और अरुणिता कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। दोनों पर ऑक्टोपस एंटरटेनमेंट कंपनी के साथ म्यूजिक एल्बम को शूट न करने और उसका प्रमोशन करने से मना करने का आरोप लगा है। कंपनी ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है।
 
खबरों के अनुसार पवनदीप और अरुणिता ने कंपनी के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, जिसे वो पूरा नहीं कर रहे हैं। दोनों को 20 गानों के रोमांटिक एल्बम को पूरा करना था। इसी के लिए उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। साथ ही इंडियन आइडल के विजेता बनने से पहले उन्होंने इसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता जताई थी। 
 
कंपनी का आरोप है कि उन्होंने सोनी टीवी से इसकी शिकायत की थी, लेकिन कंपनी ने उन दोनों पर कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि उनका ही पक्ष लेना शुरू कर दिया। जब IMPPA ने सोनी से जवाब मांगा तो उसने साफ कह दिया कि उनकी कंपनी IMPPA सदस्य नहीं है।
 
पवनदीप राजन और अरुणिता इस समय यूएस में हैं। वे वहां अलग-अलग शहरों में गानों की शूटिंग कर रहे हैं। उनके साथ सायली कांबले और मोहम्मद दानिश भी हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं 'तारक मेहता' की बावरी, सोशल मीडिया पर देती हैं बबीताजी को टक्कर