Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रितिक रोशन के साथ रोमांस करेंगी वाणी कपूर

Advertiesment
रितिक रोशन
बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर सिल्वर स्क्रीन पर माचो मैन रितिक रोशन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) बैनर तले फिल्म बनाई जा रही है। फिल्म में रितिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर की अहम भूमिका है।
 
फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कहा, "भले ही फिल्म रितिक बनाम टाइगर है, लेकिन इसमें एक ही लडक़ी है, जो ऋतिक के साथ दिखेगी। हम युवा चेहरे की तलाश में थे और हमें वाणी कपूर मिली।"
 
निर्देशक ने बताया कि उन्हें वाणी कपूर की 'शुद्ध देशी रोमांस' और 'बेफिक्रे' दोनों फिल्में काफी पसंद आईं। उन्होंने कहा, ''उनसे मुलाकात के बाद मैं पूरी तरह आश्वस्त था कि फिल्म के लिए वह सर्वश्रेष्ठ हैं।'' यह फिल्म 25 जनवरी, 2019 को रिलीज होगी।(वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लीक ईमेल में कंगना रनौट ने ‍क्या-क्या लिखा सलमान खान के बारे में?