Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'फाइटर' से सामने आया रितिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर का फर्स्ट लुक, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

हमें फॉलो करें 'फाइटर' से सामने आया रितिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर का फर्स्ट लुक, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 16 अगस्त 2023 (12:58 IST)
fighter motion poster: बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन की अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' अपनी घोषणा के वक्त से ही सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में रितिक के साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर अहम किरदार में नजर आने वाले है। भारत की पहली एरियल एक्शन मूवी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
 
'फाइटर' के मेकर्स ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फैंस को सरप्राइज देते हुए फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया। इस मोशन पोस्टर में रितिक रोशन के साथ दीपिका और अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं। फिल्म के मोशन पोस्टर को 'स्पिरिट ऑफ फाइटर' टाइटल दिया गया है। 
 
'फाइटर' के मोशन पोस्टर की शुरुआत में तीन सुखोई टेक ऑफ करते नजर आते हैं। इसके बाद रितिक दिखते हैं। वह स्क्वाड्रन लीडर की यूनिफॉर्म पहने फाइटर प्लेन के पीछ खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनके बाद पोस्टर में दीपिका पादुकोण की एंट्री होती है और वह भी यूनिफॉर्म में दिख रही हैं। 
 
मोशन पोस्टर के अंत में अनिल कपूर हाथ में हेलमेट लिए फाइटर पायलट के लुक एंट्री करते हैं। 'फाइटर' को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच भी जबरदस्त एक्साइटमेंट है।
 
'फाइटर' को 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में रितिक, दीपिका और अनिल कपूर एयरफोर्स ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या शबाना आजमी बनने जा रहीं 'मासूम द नेक्स्ट जेनरेशन' का हिस्सा?