Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रितिक रोशन अब दुनिया के मोस्ट हैंडसम एक्टर

Advertiesment
हमें फॉलो करें रितिक रोशन अब दुनिया के मोस्ट हैंडसम एक्टर
सेक्सी एक्टर रितिक रोशन अब सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में सबसे हैंडसम एक्टर बन गए हैं। जी हां, तीन साल तक मोस्ट सेक्सिएस्ट एक्टर का खिताब जीतने वाले रितिक ने इस साल मोस्ट हैंडसम एक्टर का खिताब जीत लिया है। यह लिस्ट वर्ल्ड्स टॉप मोस्ट 2018 द्वारा बनाई गई है जिसमें बॉलीवुड के रितिक रोशन ने नंबर वन पर अपना स्थान बनाया है। 
 
इस लिस्ट में रितिक के बाद रॉबर्ट पैंटिनसन, ताइवान एक्टर गॉडफ्रे गाओ और क्रिस इवांस हैं और पांचवें स्थान पर एक बार फिर बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान भी शामिल हैं। टॉप 10 में डेविड बोरियनअज़, नूह मिल्स, हेनरी कैविल, टॉम हिडलेस्टन और सैम हेगुंघन भी शामिल हैं। 
 
यह लिस्ट एक्टर्स के लुक, ग्लोबल फैन फॉलोइंग, बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस और ब्रांड इन्डोर्समेंट सभी बातों में परखी जाती है।  रितिक को इसके पहले सेक्सिएस्ट एशियन मैन, हॉटेस्ट मैन ऑन द प्लेनेट का खिताब भी मिल चुका है। बॉलीवुड में रितिक रोशन के कई फैंस हैं जो उनकी एक्टिंग और बॉडी और डांसिंग के दीवाने हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिना खान क्यों नहीं जीत पाईं बिग बॉस 11?