हाउसफुल 4 की हो सकती है ये स्टारकास्ट

Webdunia
हाउसफुल सीरिज में अब तक अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती, रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, अर्जुन रामपाल, दीपिका पादुकोण, जैकलीन फर्नांडीस, ज़रीन खान, रितेश देशमुख, असिन जैसे कई कलाकार काम कर चुके हैं। इन सबको हाउसफुल 4 में लाने का प्रयास निर्माता साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। 
 
साजिद के अनुसार जिया खान दुनिया को अलविदा कह गई हैं, लेकिन अन्य सारे कलाकार मौजूद हैं और उन्हें एक साथ हाउसफुल 4 में लाने की वे कोशिश कर रहे हैं। यदि ऐसा होता है तो फिल्म की स्टारकास्ट धमाकेदार होगी। हालांकि अब तक बताया नहीं गया है कि कौन हाउसफुल 4 में नजर आएगा। 
 
हाउसफुल 4 पुनर्जन्म पर आधारित है। बॉलीवुड में इस विषय पर मधुमति, कर्ज, करण अर्जुन जैसी कई फिल्म बन चुकी है, लेकिन हाउसफुल 4 में इसे हास्य की चाशनी में डूबो कर दिखाया जाएगा। साजिद के अनुसार उनके लेखकों ने बेहतरीन कहानी लिखी है और वे तुरंत फिल्म शुरू करना चाहते हैं। 
 
फिल्म का निर्देशन एक बार फिर साजिद खान कर रहे हैं जिन्होंने पहले दो भाग निर्देशित किए थे। साजिद खान और साजिद नाडियाडवाला में विवाद हुआ और नतीजे में हाउसफुल 3 का निर्देशन साजिद-फरहाद ने मिल कर संभाला था। अब दोनों साजिद ने विवाद सुलझा लिया है और एक बार फिर वे साथ हैं। 
 
हाउसफुल 4 को दिवाली 2019 पर प्रदर्शित किया जाएगा। दिवाली पर लोग कॉमेडी देखने के मूड में रहते हैं और गोलमाल अगेन की सफलता इस बात का सबूत है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More