'कांतारा' के एक साल पूरे होने पर मेकर्स देंगे फैंस को खास सरप्राइज

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 29 सितम्बर 2023 (15:33 IST)
Film Kantara: होम्बले फिल्म्स की 'कांतारा' प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस द्वारा रिलीज़ की गई सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। ऋषभ शेट्टी की पेशकश, स्टोरीटेलिंग और परफॉर्मेंस के अलावा, फिल्म को इसके डिवाइन म्यूजिक, वराह रूपम के लिए भी सेलिब्रेट किया जाता है, जो दिलों और आत्माओं को एक दिव्य यात्रा पर एक साथ लाता है।
 
इसे लेकर दावा किया गया है कि इसके म्यूजिक ने देश में तूफान ला दिया, और त्योहारों के मौसम से लेकर क्रिकेट स्टेडियम तक, यह हर जगह ट्रेंड बन गया। ऐसे में ग्लोबल ब्लॉकबस्टर कांतारा के एक साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए, होम्बले फिल्म्स ने वराह रूपम के फुल वर्जन की रिलीज का ऐलान किया है।
 
होम्बले फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, स्टेडियमों में गूंजने से लेकर हमारे फेस्टिव ट्रेडिशन को बुनने और हमारे मॉर्निंग रिचुअल्स और वेकअप कॉल के पसंदीदा साउंडट्रैक बनने तक, इस गीत ने हमारे जीवन पर एक अमिट छाप छोड़ी है। आइए एक साथ आएं इस जादू को फिर से जीने और जादू को फिर से खोजने के लिए हम 30 सितंबर को कांतारा से बहुप्रतीक्षित 'वराह रूपम' जारी करेंगे।
 
होम्बले फिल्म्स कांतारा ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर कमाई की है, बल्कि ऑस्कर में भी दो कैटेगरी में जगह बनाई है और आईएमडीबी प्लेटफॉर्म पर #1 रैंकिंग भी हासिल की है।
 
इस बीच, होम्बले फिल्म्स बहुप्रतीक्षित सालार: पार्ट 1 सीज़फायर के साथ दर्शकों को एक्शन से भरपूर राइड पर ले जाने के लिए तैयार है, जो पावरहाउस प्रशांत नील और प्रभास को एक साथ लाता है। यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को दुनिया भर में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More