गेस्ट हाउस की मालकिन बन हिना खान खोलेंगी वेब सीरीज में रहस्य

Webdunia
गुरुवार, 26 सितम्बर 2019 (17:54 IST)
फेमस टीवी एक्ट्रेस हिना खान की किस्मत के सितारे बुलंदी पर हैं। टीवी के बाद अब हिना सिल्वर स्क्रीन पर भी अपनी अदाएं बिखेरने को तैयार हैं। वह जल्द राहत बाजमी की फिल्म ‘लाइन्स’ के जरिये बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। उनकी शॉर्ट फिल्म ‘सॉलमेट’, फिल्म ‘विश लिस्ट’ और इंडो-हॉलीवुड फिल्म ‘कंट्री ऑफ ब्लाइंड’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हाल ही में उन्होंने डायरेक्टर विक्रम भट्ट की फिल्म ‘हैक्ड’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म की है। अब खबर है कि हिना डिजिटल दुनिया में भी कदम रखने वाली हैं।
 
वह हंगामा प्ले की अगली वेब सीरीज ‘डैमेज्ड-2’ में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह शो एक साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा है जिसमें सुपरनैचुरल एलिमेंट्स भी हैं। शो में उनके अपोजिट एक्टर अध्यन सुमन होंगे। सीरीज की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
 
अपने डिजिटल डेब्यू के बारे में हिना ने कहा, ‘मैं डैमेज्ड सीजन का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। यह किरदार और फॉर्मेट के लिहाज से बेहद अनूठा और चुनौतीपूर्ण है क्योंकि पूरी कहानी कुछ ही एपिसोड में सामने आती है। मुझे यकीन है कि जब यह शो रिलीज होगा, तो दर्शक इसे पसंद करेंगे।’
 
हिना शो में गौरी बत्रा का किरदार निभाएंगी जो कि एक ऐसे गेस्ट हाउस की मालिकन है जहां बहुत सारे रहस्य हैं। अधययन गेस्ट हाउस के सह-मालिक आकाश बत्रा का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस शो का निर्देशन एकांत बाबानी कर रहे हैं।
 
‘डैमेज्ड’ का पहला सीजन एक महिला सीरियल किलर पर आधारित था, जिसमें अमृता खानविलकर ने मुख्य भूमिका निभाई थी और उनके परफॉर्मेंस को खूब पसंद किया गया था।
 
टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता’ के जरिये 8 सालों तक सबके दिलों पर राज करने वाली हिना खान रियालिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी-8’ और ‘बिग बॉस-11’ में हिस्सा ले चुकी हैं। वह अक्सर अपने स्टाइल और फैशन स्टेटमेंट के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। देखें, हिना की कुछ दिलकश तस्वीरें-

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on



 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on



 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on



 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on



 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on

 

(Photo: Instagram)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जब राजू श्रीवास्तव को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी

खोखला का घोसला एक्टर प्रवीण डबास कार दुर्घटना में हुए गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

फिल्म वेट्टैयन से अमिताभ बच्चन का लुक आया सामने, सत्यदेव के किरदार में आएंगे नजर

कभी स्कूल की फीस भरने के लिए घर-घर जाकर सामान बेचते थे गुलशन ग्रोवर, बैडमैन बनकर मिली लोकप्रियता

कभी मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाते थे राजू श्रीवास्तव, पहले शो के लिए मिले थे इतने रुपए

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More