dipawali
✕

निर्देशक प्रदीप सरकार की तबीयत खराब, आगे बढ़ी काजोल की 'हेलीकॉप्टर एला'

Webdunia
काजोल जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'हेलीकॉप्टर एला' में नज़र आने वाली हैं। इसमें काजोल सिंगल मदर बनी हैं। उनके बेटे की किरदार निभाया है रिद्धि सेन ने। इसकी कहानी में काजोल अपने बेटे की ज़िंदगी को सुधारने के लिए उसका कॉलेज जॉइन करती हैं और मां-बेटे की ज़िंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं। इसे निर्देशक प्रदीप सरकार ने काफी मज़ेदार तरीके से दर्शाया है। 
 
फिल्म पहले 7 सितंबर को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म की रिलीज़ आगे बढ़ा दी गई है। यह 12 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसका कारण भी पता चला है। दरअसल फिल्म के निर्देशक प्रदीप को डेंगू हो गया है। डॉक्टर ने फिलहाल उन्हें आराम करने की सलाह दी है। 
 
फिल्म 'हेलीकॉप्टर एला' अब एक महीने बाद रिलीज़ होगी। प्रदीप ने हालांकि बीमार होने के बावजूद एक सीक्वेंस शूट किया था जिसमें अमिताभ बच्चन की स्पेशल अपीरियंस है। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
 
अजय देवगन फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम प्रदीप के बिना नहीं करना चाहते। इसलिए उन्होंने फिल्म को आगे बढ़ा दिया है।  
 
फिल्म को अजय देवगन, धवल जयंतीलाल गढ़ा, अक्षय जयंतीलाल गढ़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। साथ ही इसे को-प्रोड्यूस किया है कुमार मंगल पाठक, ऐ विक्रांत शर्मा,  रेशमा कडक्कला,  कौशल कांतीलाल गढ़ा और नीरज गाला ने।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मार्वल छोड़ ‘रामायण’ की दीवानी होगी Gen Z! रणबीर कपूर की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा गणित?

अब किसी प्रदर्शन में नहीं लूंगा हिस्सा, 'भारत छोड़ो नोटिस' मामले पर इमरान खान ने हाईकोर्ट में मांगी माफी

दीया मिर्जा के 'इको-फ्रेंडली दिवाली' वीडियो को BJP के विरोध के बाद BMC ने हटाया, एक्ट्रेस बोलीं- यह जनस्वास्थ्य का मामला

‘हनुमान अंश’ की करोड़ों की कमाई के बाद छिड़ी जंग, फिल्म के अधिकारों पर आमने-सामने आए मेकर्स

‘रामायण’ में रवि दुबे बने लक्ष्मण, नए पोस्टर में दिखा दमदार योद्धा का अंदाज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख