sundarkand

हेरा फेरी 3 को लेकर आई बड़ी खबर, सीरीज की दोनों फिल्मों से होगी बिलकुल अलग

Webdunia
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर सुपरहिट कॉमेडी सीरीज हेरा फेरा की तीसरी फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा था कि हेरा फेरी 3 पूरे नए कास्ट के साथ बनेगी। लेकिन बता दें, इस फिल्म की कास्टिंग में कोई बदलाव नहीं है। जिस तिकड़ी ने दर्शकों को 'हेरा फेरी' और 'फिर हेरा फेरी' में हंसाया है, वही तिकड़ी हेरा फेरी 3 में भी नजर आएगी।


इस फिल्म के डायरेक्टर इंदर कुमार ने अपने ताजा इंटरव्यू में बताया है कि वो 'हेरा फेरी 3' को बहुत बड़े स्तर पर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि राजू, श्याम और बाबूराव आप्टे बड़े पर्दे पर वापस आ रहे हैं। मैं इस फिल्म को 2019 के आखिर में शुरू करूंगा, हम लोग अभी इसकी स्क्रिप्टिंग में लगे हुए हैं। मैं हेरा फेरी 3 पर पिछले 3 महीने से बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पा रहा था क्योंकि मैं टोटल धमाल में व्यस्त था।
 
ALSO READ: एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाएगी राधिका आप्टे और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की सुपरहिट जोड़ी
 
इंदर कुमार ने बताया कि 'हेरा फेरी 3' सीरीज की पहली दो फिल्मों से बिल्कुल अलग होगी। उन्होंने कहा कि टोटल धमाल की सफलता के बाद हेरा फेरी 3, में भी उन्हें ज्यादा से ज्यादा वीएफएक्स इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया है। अब वह इसके आदी हैं और स्पेशल इफैक्ट्स उनकी आगामी फिल्म का प्रमुख आकर्षण होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि टोटल धमाल की वजह से वह इस प्रोजेक्ट को टाइम नहीं दे पा रहे थे, लेकिन अब वह पूरी तरह से हेरा फेरी 3 में जुट जाएंगे।
 
इंद्र कुमार की हालिया रिलीज फिल्म 'टोटल धमाल' बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। हेरा फेरी 3 में अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम का नाम भी जोड़ा जा रहा था। लेकिन शेड्यूल में देरी होने की वजह से उन्होंने फिल्म से दूरी बना ली। लिहाजा, अब वापस पुराने कास्टिंग को भी फाइनल किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Awarapan 2 Cast Fees: इमरान हाशमी की फीस ने चौंकाया, दिशा पाटनी और शबाना आजमी को मिले इतने करोड़

‘धुरंधर’ की सारा अर्जुन ने खोले राज, रणवीर सिंह से लेकर आदित्य धर तक से मिली बड़ी सीख

तब्बू की तस्वीर, आवाज और नाम का गलत इस्तेमाल पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने Google-Meta सहित इन प्लेटफॉर्म्स को दिया आदेश

सनी देओल-राजकुमार संतोषी: ‘घायल’ से ‘बंटवारा’ तक, दोस्ती, दुश्मनी और फिर 30 साल बाद वही जादू

सनी देओल को 60 करोड़ रुपये! ‘बंटवारा 1947’ की स्टारकास्ट फीस ने चौंकाया, प्रीति की वापसी भी खास

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख