Bigg Boss 14 : हर्ष लिंबाचिया ने एनसीबी की छापेमारी पर ली चुटकी, बोले- आजकल मेरे घर लोग सुबह-सुबह आ जाते हैं

Webdunia
रविवार, 27 दिसंबर 2020 (17:58 IST)
बीते ‍दिनों कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को नारोकटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स मामले में छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था। हालांकि, जल्द ही दोनों को जमानत भी मिल गई। इसके बाद अब पहली बार हर्ष पर्दे पर दिखे हैं। उन्हें रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान देखा गया।

 
हर्ष ने बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती की, साथ ही शो में ड्रग्स मामले पर मजाकिया कमेंट किया। दरअसल, बीते एपिसोड में हर्ष और चाइल्ड आर्टिस्ट गरवित पारीक कंटेस्टेंट को टास्ट देने और मस्ती करने पहुंचे।
 
इस दौरान हर्ष कहते हैं, माफ करना मैं सुबह-सुबह आपको टास्क देने के लिए आ गया, क्योंकि आज कल मेरे घर भी लोग सुबह-सुबह आ जाते हैं और बहुत कुछ करके चले जाते हैं। उनकी इस बात को सुनकर सभी हंस पड़े।
 
हालांकि, हाल ही में शो में जाने वाले कंटेस्टेंट ही समझ पाए कि हर्ष का इशारा किस तरफ है। गौरतलब है 21 नवंबर को एनसीबी ने हर्ष-भारती के मुंबई स्थित घर और प्रोडक्शन ऑफिस में छापेमारी की थी। दोनों जगहों से उन्होंने 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया था। 
 
इसके बाद दोनों से लंबी पूछताछ चली जिसमें उन्होंने गांजे के सेवन की बात स्वीकारी। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया। हालांकि, अगले ही दिन दोनों को 15-15 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत मिल गई। 
 
वहीं खबर आई थी कि भारती को इस कारण कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा' से भी हाथ धोना पड़ा। इस मामले के बाद भारती सिंह को अब तक किसी शो में नहीं देखा गया है। कुछ समय पहले ये दोनों कोरियोग्राफर पुनीत पाठक की शादी में ही दिखे थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More