कभी राजकुमार राव के अकाउंट में थे सिर्फ 18 रुपए, चेहरे पर गुलाब जल लगाकर जाते थे ऑडिशन देने

WD Entertainment Desk
शनिवार, 31 अगस्त 2024 (10:39 IST)
rajkummar rao birthday: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव 31 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अलीगढ़, शाहिद, बरेली की बर्फी, स्त्री और न्यूटन जैसी फिल्मों से राजकुमार ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। दिल्ली विश्वविद्यालय के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने भारतीय फिल्म और टेलिविजन संस्थान से पढ़ाई की और इसके बाद अपनी किस्मत आजमाने मुंबई आ गए।
 
राजकुमार के हर किरदार ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। लेकिन राजकुमार राव ने यह मुकाम ऐसे ही नहीं हासिल किया, इसके लिए उन्होंने कई मुसिबतों का सामना भी किया है। एक ऐसा भी वक़्त था जब राजकुमार राव के पास पैसों की तंगी होती थी।
 
एक इंटरव्यू में राजकुमार ने कहा था मैं अपने हिस्से से सात हजार रुपए देता था जो मेरे लिए बहुत ज्यादा था। हर महीने 15-20 हजार रुपये की जरूरत होती थी। एक बार मेरे खाते में सिर्फ 18 रुपए थे और मेरे दोस्त के पास 23 रुपए।
 
राजकुमार राव ने बताया था कि पैसों की तंगी के चलते उनके अध्यापक ने दो साल तक उनकी फीस भरी थी। मुंबई में वो अपने दोस्त की बाइक से ऑडिशन देने जाया करते थे। वो नहीं जानते थे कि अच्छा दिखने के लिए क्या पहनना होता है। इन सब बातों की परवाह किए बिना राजकुमार चेहरे पर गुलाब जल लगा लेते थे और सोचते थे कि इससे वो अच्छे दिखने लगेंगे।
 
काफी संघर्षों के बाद राजकुमार राव को पहली फिल्म रण मिली थी। लेकिन तब उनको किसी ने नोटिस नहीं किया था। अमिताभ बच्चन की फिल्म में राजकुमार एक न्यूजर रीडर के रूप में दिखे थे। इसके लिए उन्हें 3 हजार रुपए मिले थे। फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी।
 
बता दें कि फिल्मी करियर के शुरुआत में जब राजकुमार को सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने अपनी मां के कहने पर अपने नाम की स्पेलिंग बदल दी और Rajkumar Rao की जगह Rajkummar Rao लिखने लगे। वैसे उनका असली नाम राजकुमार यादव है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

करीना कपूर खान की मिस्ट्री थ्रिलर द बकिंघम मर्डर्स ने पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के पहले पति सत्यदीप मिश्रा

सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई कल्ट क्लासिक पड़ोसन, सायरा बानो ने जताई खुशी

मिलन फैशन वीक 2024 में अपना जलवा बिखेरेंगी तमन्ना भाटिया

स्टार प्लस लेकर आ रहा नया शो इस इश्क का रब रखा, फहमान खान निभाएंगे पायलट का किरदार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More