Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली की पार्टी में बदल गई थी अर्जुन रामपाल की किस्मत, रह चुके हैं सुपरमॉडल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Arjun Rampal Birthday

WD Entertainment Desk

, रविवार, 26 नवंबर 2023 (12:25 IST)
Arjun Rampal Birthday: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल 26 नवंबर को अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। पिछले दो दशकों से एक्टर सिल्वर स्क्रीन पर छाए हुए हैं। अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी।
 
दिल्ली की एक हाई प्रोफाइल पार्टी ने अर्जुन रामपाल की किस्मत बदल दी थी। इस पार्टी में फैशन डिजाइनर रोहित बल की नजर अर्जुन पर पड़ी और वह उनका लुक्स देखकर काफी इम्प्रेस हो गए थे। उन्होंने ही अर्जुन के मॉडलिंग करियर को आगे बढ़ाने में मदद की थी।
 
Arjun Rampal Birthday
मॉडलिंग में अच्छा खासा नाम कमाने के बाद अर्जुन रामपाल ने फिल्मों में अपना हाथ आजमाया। अर्जुन रामपाल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2001 में राजीव राय की फिल्म 'प्यार इश्क और मोहब्बत' से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट मेल डेब्यू के लिए नॉमिनेट भी किया गया।
 
अर्जुन रामपाल रा.वन, ओम शांति ओम, हीरोइन, रॉक ऑन, राजनीति, इंकार जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। वे कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। 
 
Arjun Rampal Birthday
अर्जुन रामपाल एक्टिंग के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने 1998 में मॉडल मेहर जेसिया से शादी रचाई थी। अर्जुन और मेहर की दो बेटी महिका और मायरा है। साल 2018 में अर्जुन ने मेहर से तलाक ले लिया था। 
 
मेहर से अलग होने के बाद अर्जुन रामपाल की जिंदगी में अफ्रीकन गैब्रिएला आईं। दोनों लिव इन में रहने लगे। ग्रैब्रिएल बिना शादी के ही अर्जुन रामपाल के बच्चे की मां हैं। उन्होंने 2019 में एक बेटे अरिक को जन्म दिया इसके बाद इसी साल गैब्रिएला ने एक और बेटे को जन्म दिया है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'12वीं फेल' में कुत्ते के कैरेक्टर के लिए विधु विनोद चोपड़ा ने दी अपनी आवाज