4 साल की उम्र में ही आदित्य नारायण ने शुरू कर दिया था गाना

WD Entertainment Desk
रविवार, 6 अगस्त 2023 (15:56 IST)
Aditya Narayan Birthday: फेमस सिंगर-होस्ट आदित्य नारायण 6 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आदित्य का जन्म 1987 में गायक उदित नारायण के घर हुआ था। आदित्य ने बचपन से ही एक्टिंग और सिंगिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ही 100 से अधिक गानों को आवाज दे दी थी। 
 
आदित्य नारायण ने महज चार साल की उम्र में संगीत की दुनिया में कदम रक दिया था। उन्होंने पहला गाना 1992 में नेपाली फिल्म 'मोहिनी' के लिए गाया था। इसके बाद फिल्म 'रंगीला' में उन्होंने आवाज दी। 1995 के दौरान उन्होंने फिल्म 'अकेले हम अकेले तुम' के एक गाने में अपने पापा उदित नारायण का साथ भी निभाया।
 
फिल्म 'मासूम' का 'छोटा बच्चा जान' के गाने ने आदित्य को शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया था। इस गाने के लिए आदित्य को बेस्ट चाइल्ड सिंगर का द स्क्रीन अवॉर्ड्स भी मिला। आदित्य को 2007 में 'सा रे गा मा पा' रियलिटी शो में बतौर एंकर काम करते हुए देखा गया। इसके बाद वह कई टीवी शोज होस्ट कर चुके हैं। 
 
बतौर एक्टर भी आदित्य बचपन में कई फिल्मों में नजर आए थे। वह शाहरुख खान-महिमा चौधरी की फिल्म 'परदेस' और सलमान खा-ट्विंकल खन्ना की 'जब प्यार किसी से होता है' में नजर आ चुके हैं। आदित्य ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू दिखाया था।
 
आदित्य नारायण ने बतौर हीरो साल 2009 में फिल्म 'शापित' से डेब्यू किया था। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप साबित हो गई। आदित्य ने साल 2019 में 'खतरों के खिलाड़ी' में हिस्सा लिया था। अपने शानदार स्टंट के दम पर वह इस शो में फर्स्ट रनर अप रहे थे।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Related News

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कैटरीना-विक्की से लेकर प्रियंका-निक तक, बॉलीवुड कपल्स की यादगार करवा चौथ

शिमरी गाउन में प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस अंदाज, देखिए तस्वीरें

रेमो डिसूजा के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस, डांस ग्रुप ने लगाया करोड़ों रुपए ठगने का आरोप

सिंघम अगेन का पहला गाना जय बजरंगबली हुआ रिलीज, भगवान राम और हनुमान का दिखा मिलन

गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना का नया गाना नजदीकियां रिलीज, एक्टर के भांजे ने दी अपनी आवाज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More