Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 21 May 2025
webdunia

फिल्म धड़कन के लिए सुनील शेट्टी को मिला था सर्वश्रेष्ठ खलनायक का फिल्म फेयर अवॉर्ड

Advertiesment
हमें फॉलो करें Suniel Shetty Birthday

WD Entertainment Desk

, रविवार, 11 अगस्त 2024 (13:18 IST)
Suniel Shetty Birthday: बॉलीवुड के माचो हीरो सुनील शेट्टी 63 वर्ष के हो गए हैं। 11 अगस्त 1961 को कर्नाटक के मैंगलोर में जन्मे सुनील शेट्टी ने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 1992 में प्रदर्शित फिल्म बलवान से की। इस फिल्म में सुनील शेट्टी ने जबरदस्त एक्शन दृश्य देकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। 
 
वर्ष 1994 में प्रदर्शित फिल्म 'मोहरा' सुनील शेट्टी के करियर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। ‘मोहरा’ की सफलता के बाद सुनील शेट्टी की छवि फिल्म इंडस्ट्री में एक एक्शन हीरो के रूप में बन गई और इसके बाद फिल्मकारों ने उनकी इसी छवि को रूपहले पर्दे पर भुनाया। इन फिल्मों में अंत, सुरक्षा, टक्कर, रक्षक और सपूत आदि शामिल हैं।
 
Suniel Shetty Birthday
वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म ‘हेराफेरी’ सुनील शेट्टी की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। प्रियदर्शन निर्देशित इस फिल्म से पहले लोगों की धारणा थी कि सुनील शेट्टी केवल मारधाड़ से परिपूर्ण अभिनय ही कर सकते हैं लेकिन इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ मिलकर अपने कारनामों से दर्शकों को हंसाते- हंसाते लोटपोट कर दिया। फिल्म की सफलता को देखते हुए 2006 में इसका सीक्वेल ‘फिर हेराफेरी’ बनाया गया।
 
वर्ष 2000 में ही सुनील शेट्टी के करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म 'धड़कन रिलीज हुई। इस फिल्म में उनका यह किरदार ग्रे शेड्स लिए हुए था। इसके बावजूद वह दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे। इस फिल्म के लिए वह सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किए गए। सुनील शेट्टी की जोड़ी अक्षय कुमार के साथ काफी पसंद की गई। उन्होंने फिल्म ‘वक्त हमारा है’ से जोड़ी के रूप में आगाज किया। 
 
Suniel Shetty Birthday
सुनील शेट्टी की जोड़ी को देखकर दर्शकों को लगा कि अमिताभ और विनोद खन्ना के बाद लंबे अरसे से जिस जोड़ी की कमी शिद्दत से महसूस की जा रही है, वह उन्हें मिल गई है। एक्शन में माहिर इन दोनों कलाकारों ने इस फिल्म की कामयाबी के बाद हम बेमिसाल हैं, सपूत, मोहरा, हेराफेरी, आवारा पागल दीवाना, फिर हेराफेरी जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया।
 
सुनील शेट्टी के सिने करियर में उनकी जोड़ी रवीना टंडन, करिश्मा कपूर और सोनाली बेन्द्रे के साथ सर्वाधिक पसंद की गई। सुनील शेट्टी ने अपने तीन दशक से अधिक के सिने करियर में 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। सुनील शेट्टी ने खेल, रक्त और भागम भाग जैसी कुछ फिल्मों का निर्माण भी किया है। सुनील शेट्टी आज भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शो श्रीमद् रामायण में होगा भगवान राम और रावण के बीच महायुद्ध