गुलशन कुमार मर्डर केस पर बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला, रमेश तौरानी बरी और रऊफ मर्चेंट की सजा बरकरार

Webdunia
गुरुवार, 1 जुलाई 2021 (13:28 IST)
Photo - Twitter
टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार हत्याकांड में में बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने दोषी रऊफ मर्चेंट की सजा को बरकरार रखा है। वहीं रमेश तौरानी को बरी कर दिया गया है। जस्टिस जाधव और बोरकर की बेंच ने इस केस का फैसला सुनाया।

 
खबरों के अनुसार राशिद मर्चेंट, जिसे सेशन कोर्ट ने बरी कर दिया था, उसे भी अम्रकैद की सजा सुनाई है। 12 अगस्त 1997 को मुंबई के जुहू इलाके में गुलशन कुमार की हत्या कर दी गई थी। मुंबई में एक मंदिर से पूजा कर घर जा रहे गुलशन कुमार के शरीर को 16 गोलियों से छलनी कर दिया गया था। 
 
गुलशन कुमार की हत्या से जुड़ी 4 याचिकाएं बॉम्बे हाईकोर्ट में आई थीं। इसमें तीन अपील रऊफ मर्चेंट, राकेश चंचला पिन्नम और राकेश खाओकर को दोषी ठहराए जाने के खिलाफ थीं। मर्चेंट को गुलशन कुमार हत्या के केस में दोषी ठहराया था, अब कोर्ट ने उसकी सजा को बरकरार रखा है। वहीं अन्य याचिका महाराष्ट्र सरकार ने दायर की थी यह रमेश तौरानी को बरी करने के खिलाफ थी। 
 
खबरों के अनुसार संगीतकार नदीम सैफी के इशारों पर गुलशन कुमार की हत्या की गई थी। बताया जाता है कि उन्होंने इसके लिए अंडरवर्ल्ड का सहारा लिया था। हालांकि, नदीम ने खुद पर लगे इन इल्जामों को हमेशा खारिज किया। वहीं यह भी कहा जाता है कि अबु सलेम ने गुलशन कुमार से 10 करोड़ रुपए की मांग की थी। गुलशन कुमार ने ये रकम देने से मना कर दिया था, जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई थी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More