sundarkand

लोडेड रिवॉल्वर के साथ अल सुबह क्या कर रहे थे गोविंदा, एक्टर ने बताया कैसे हुआ हादसा

WD Entertainment Desk
शनिवार, 5 अक्टूबर 2024 (11:54 IST)
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के पैर में एक अक्टूबर की अल सुबह पैर में गोली लग गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने सर्जरी करके पैर से गोली निकाली गई थी। इस हादसे के तीन दिन बाद गोविंदा अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट चुके हैं।
 
गोविंदा ने अपने साथ हुए हादसे के बारे में मीडिया से भी बात की है। एक्टर ने कहा, मैं क्रिटिकेयर अस्पताल का धन्यवाद देता हूं। साथ ही प्रेस को धन्यवाद, सम्पूर्ण देश में जो मुझे प्रेम मिला, जो-जो मेरे चाहने वाले जहां जहां हैं, आप सभी लोगों का धन्यवाद। मेरे पास अल्फाज नहीं हैं, शब्द नहीं है कि मैं आपका कैसे शुक्रिया अदा करूं।
 
हादसे के बारे में गोविंदा ने कहा, मुझे विश्वास नहीं हुआ कि ये क्या हो गया। मैं एक शो के लिए कोलकाता निकल रहा था। सुबह 5 बजे का टाइम था। मैं रिवॉल्वर साफ करने लगा। उस टाइम पर वो गिरी और चल पड़ी। मुझे ऐसा लगा, कुच ऐसा झटका तो लगा कि क्या हुआ, मैंने देखा तो पूरा (खून का) फव्वारा निकल रहा था बाहर। 
 
गोविंदा ने कहा, मैंने सोचा कि इसे किसी और तरीके से किसी चीज से जोड़ा न जाए, किसी को कष्ट न दिया जाए। मैं वीडियो रिकॉर्ड करके डॉक्टर अग्रवाल के पास गया। अग्रवाल जी के घर गया तो वो साथ आए और उनके साथ ही मैं क्रिटिकेयर अस्पताल गया। 
 
एक्टर ने यह भी बताया कि लोडेड रिवॉल्वर के साथ वह क्या कर रहे थे। उन्होंने कहा, सुबह हम जब तैयार हो रहे होते हैं, तो मजे में हमें लगता है कि जो है सब ही है। किसी प्रकार का कष्ट नहीं हैं, तकलीफ नहीं है। मैं थोड़ा मस्त रहा करता हूं, सहज रहा करता हूं। विचार नहीं किया था ऐसा, परंतु सतर्क रहना चाहिए। ईश्वर से प्रार्थना है कि किसी के साथ ऐसा गलत नहीं हो।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' से प्रभावित हुईं सोनम वांगचुक की पत्नी सोनम, बॉलीवुड को दी बड़ी सीख

अल्लू अर्जुन ने फ्रेंडशिप डे पर पेश की मिसाल, AA23 में दोस्तों को दिया बड़ा मौका, माइथ्री मूवी मेकर्स के साथ बनाया को-प्रोड्यूसर!

आकांक्षा चौधरी ने सुनाई कास्टिंग काउच की दर्दनाक कहानी, बोलीं- 'पैसों के बदले मेरे साथ सोने की डिमांड हुई'

फिल्मों के साथ बिजनेस में भी आगे रितिक रोशन, 5 साल की बड़ी प्रॉपर्टी डील चर्चा में

'बंटवारा 1947' के प्रमोशनल टूर में हर शहर के रियल हीरोज को सम्मानित करेंगे सनी देओल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख