Publish Date: Tue, 09 Dec 2025 (14:20 IST)
Updated Date: Tue, 09 Dec 2025 (14:20 IST)
बॉलीवुड की कई फिल्मों ने साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। कई फिल्मों ने धमाकेदार कलेक्शन करते हुए रिकॉर्ड अपने नाम किए। हाल ही में साल 2025 की गूगल की सर्च रिपोर्ट सामने आई है। आइए जानते हैं दर्शकों ने 2025 में कौन सी फिल्मों को सबसे ज्यादा सर्च किया।
1. सैयारा
इस लिस्ट में सबसे ऊपर अहान पांडे और अनीत पड्डा की मूवी 'सैयारा' है। इस फिल्म से अहान और अनीत दोनों ने ही बॉलीवुड डेब्यू किया है। सिनेमाघरों के साथ ही सैयारा सोशल मीडिया पर भी छाई हुई थी।
2. कांतारा: चैप्टर 1
लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऋषभ शेट्टी की 2022 की सुपरहिट फिल्म 'कांतारा' के प्रीक्वल कांतारा: चैप्टर 1 है। फिल्म की विशाल दुनिया, विजुअल्स और रहस्यमय प्रोमो ने ग्लोबली फैंस को बांधे रखा, जिसके चलते ये पूरे साल चर्चा में रही।
3. कुली 2
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की 'कुली 2' इस लिस्ट में चौथे नजर पर है।
4. वॉर 2
रितिक रोशन और जूनियर एनटीआर की हाई-ऑक्टेन स्पाई फिल्म 'वॉर 2' इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। इस फिल्म से जूनियर एनटीआर ने बॉलीवुड डेब्यू किया है।
5. सनम तेरी कसम
इस लिस्ट में सबसे सरप्राइजिंग नाम 'सनम तेरी कसम' का रहा है। साल 2016 की रोमांटिक ड्रामा 'सनम तेरी कसम' ने 2025 में अपनी री-रिलीज पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। इसे के साथ यह गूगल की लिस्ट में पांचवें नंबर पर रही।
6. मार्को
लिस्ट में छठे नंबर पर मलयालाम भाषा में बनी फिल्म 'मार्को' का नाम है।
7. हाउसफुल 5
लिस्ट में पांचवें नंबर पर मल्टीस्टारर मूवी 'हाउसफुल 5' का नाम है। यह फिल्म दो क्लाइमैक्स के साथ रिलीज हुई थी।
8. गेम चेंजर
साउथ सुपरस्टार राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म 'गेम चेंजर' लिस्ट में आठवें नंबर पर है।
9. मिसेज
गूगल की लिस्ट में नौंवें नंबर पर ओटीटी पर रिलीज मिसेज का नाम है।
10. महावतार नरसिम्हा
लिस्ट में दसवें नंबर पर एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा का नाम है।