ramcharitmanas

गोलमाल अगेन ने पहले सप्ताह में कितना किया कलेक्शन

Webdunia
दिवाली के अगले दिन गोलमाल अगेन रिलीज हुई। गोलमाल सीरिज की लोकप्रियता, अजय देवगन और रोहित शेट्टी की सफल जोड़ी और दिवाली का उत्सवी माहौल से यह बात तय थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बम्पर ओपनिंग लेगी। इस उम्मीद पर फिल्म खरी उतरी। 
 
फिल्म ने पहले दिन 30.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस धांसू शुरुआत की। दूसरे और तीसरे दिन भी यही रफ्तार कायम रही और फिल्म ने क्रमश: 28.37 और 29.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
अब देखना था कि फिल्म क्या मंडे टेस्ट पास कर पाएगी? इसमें सफलता तभी मिलती है जब फिल्म दर्शकों को पसंद आए और फिल्म इस टेस्ट में अच्छे नंबर से पास हुई। चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म ने 16.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
वीकडेज़ यानी पांचवें दिन 13.25 करोड़ रुपये, छठे दिन 10.05 करोड़ रुपये और सातवें दिन 9.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन फिल्म ने किया। वीकेडेज़ पर यह बेहतरीन कलेक्शन माना जाएगा। सप्ताह भर का जोड़ हुआ 136.07 करोड़ रुपये। 
 
निर्माताओं के लिए तो यह फिल्म पहले ही मुनाफे का सौदा साबित हो गई थी। वितरकों के लिए 135 करोड़ रुपये का आंकड़ा सुरक्षित रहने के लिए जरूरी था। अब यह फिल्म इस आंकड़े से आगे निकल वितरकों के लिए भी मुनाफे का सौदा साबित हो गई। अब सभी ने इस फिल्म से कमाई की है। 
 
फिल्म ने पूरे भारत में, सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स में अच्छा व्यवसाय किया है। गोलमाल अगेन का धमाल दूसरे सप्ताह में भी जारी रहने की पूरी उम्मीद है क्योंकि दूसरे सप्ताह में कोई भी बड़ी फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई है। सीक्रेट सुपरस्टार भी इस फिल्म को कोई चुनौती नहीं दे पाई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख