गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा का नया साड़ी लुक फैंस को आ रहा है बेहद पसंद, एक्ट्रेस ने की खुलकर बात

WD Entertainment Desk
रविवार, 23 जून 2024 (17:23 IST)
Bhavika Sharma: स्टार प्लस के शो 'गुम है किसी के प्यार में' को अपनी दिलचस्प और आकर्षक कहानी की वजह से दर्शकों का बहुत प्यार मिला है। शो के ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों को बहुत सारे रोमांचक ड्रामे के जरिए अपने साथ बांधे रखते हैं। शो के सात साल के टाइम जंप में अब हितेश भारद्वाज और भाविका शर्मा लीड रोल में हैं। 
 
मेकर्स ने हितेश भारद्वाज और भाविका शर्मा दोनों को लेकर एक रोमांचक प्रोमो रिलीज किया है। ऐसे में अब, शो में हितेश भारद्वाज रजत ठक्कर का किरदार निभा रहे हैं, भाविका शर्मा सावी की भूमिका निभा रही हैं, जबकि अमायरा खुराना सायशा (साईं) का किरदार निभा रही हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by StarPlus (@starplus)

शो 'गुम है किसी के प्यार में' का प्रोमो हाल ही में रिलीज किया गया है। इसमें सावी, रजत, साई और सावी की सात साल बाद की जिंदगी दिखाई गई है। प्रोमो में साई के साथ सावी का मासूम रिश्ता दिखाया गया है, और साई के पिता रजत के साथ उसकी अजीब सी मुलाकात। यह देखना दिलचस्प होगा कि सावी की कहानी कैसे आगे बढ़ती है। और क्या वह प्यार को दूसरा मौका देगी?
 
शो के नए प्रोमो के सामने आने के बाद, सावी उर्फ भाविका के फैंस उनके सात साल बाद के लीप के बाद के लुक को देकर दीवाने हो रहे हैं। भाविका शर्मा अपने मेच्योर्ड लुक और साड़ी में खूबसूरत और आकर्षक लग रही हैं। कहना होगा की सावी अपने नए लुक में बला की खूबसूरत लग रही हैं। स्टाइलिश साड़ी से लेकर नथ और काजल तक, भाविका शर्मा सादगी और शान दोनों की मिसाल हैं। उनके नए लुक को देखकर फैंस दंग रह गए। भाविका शर्मा ने इस लुक में कमाल कर दिया है, और हम इस बात से सहमत हैं!
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhavika sharma (@bhavikasharma53)

स्टार प्लस के शो 'गुम है किसी के प्यार में' की भाविका शर्मा उर्फ ​​सावी ने शेयर करते हुए कहा है, सावी का किरदार अपनी तरह का अनोखा रहा है और अब सात साल की लीप के साथ सावी के लुक में भी बदलाव हुए हैं। पहले सावी कॉलेज की स्टूडेंट थी; उसका पहनावा फैशनेबल था, लेकिन अब सात साल बीतने के साथ वह मैच्योर हो गई है और साड़ी पहनती है और काजल और बिंदी लगाती है। 
 
भाविका ने कहा, सावी का नया लुक सिंपल होने के साथ-साथ आकर्षक भी है और यही इसकी खूबसूरती है। मुझे पर्सनली यह लुक अपनाना अच्छा लगता है; यह एक ही समय में कंफर्टेबल और क्लासी है। यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि फैंस सावी के नए लुक की सराहना कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ओटीटी छोड़ फिर सिनेमाघरों की तरफ चली भूल चूक माफ, इस दिन होगी रिलीज

पर्दे पर फिर धमाल मचाएगी राजकुमार हिरानी और आमिर खान की जोड़ी, ला रहे दादा साहेब फाल्के की बायोपिक

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है माधुरी दीक्षित का नाम, स्कूल में पढ़ते हुए ऑफर हुई थी पहली फिल्म

हिना खान बनीं कोरिया टूरिज्म की ब्रांड एम्बेसडर, बोलीं- इस सम्मान के लिए शुक्रिया

जब विद्या बालन ने विजय शाह संग डिनर करने से कर दिया था इंकार, तत्कालीन मंत्री ने रुकवा दी थी फिल्म की शूटिंग!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख