Game Of Thrones एक्टर इयान गेल्डर का निधन, 74 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग

WD Entertainment Desk
बुधवार, 8 मई 2024 (13:20 IST)
Photo Credit : Twitter
Games of Throne actor passes away: हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। 'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' में केवन लैनिस्टर की भूमिका निभाने वाले एक्टर इयान गेल्डर का निधन हो गया है। 74 वर्षीय इयान लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे। एक्टर की मौत की पुष्टि उनकी पत्नी बेन डेनियल ने की है। 
 
बेन डेनियल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके लिखा, बहुत दुख और लाखों गहरे सदमे के बीच ये इंफर्मेशन शेयर कर रही हूं कि मेरे डियर हसबैंड इयान गेल्डर का निधन हो गया है। इयान को दिसंबर में पित्त नली के कैंसर का पता चला था और कल 13.07 बजे उनका निधन हो गया। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ben (@bendanielsss)

उन्होंने लिखा, मैंने उनकी देखभाल करने के लिए सभी काम रोक दिए थे लेकिन हममें से किसी को भी अंदाजा नहीं था कि यह सब इतनी जल्दी हो जाएगा। वह मेरी पूरी ताकत थे और हम 30 से अधिक वर्षों से साथी रहे हैं। अगर हम साथ नहीं होते तो हम हर रोज एक-दूसरे से बात करते। वह सबसे दयालु, सबसे उदार, उत्साही और प्यार करने वाले इंसान थे।
 
खबरों के अनुसार इयान लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। पित्त नली के कैंसर की जटिलताओं के चलते उनकी मौत हो गई।  इयान ने कई टीवी सीरीज में काम किया था, जिनमें डॉक्टर हूं, स्नैच, फिफ्टीन-लव, कैजुअल्टी, एडवर्ड द किंग, आई थॉट यू गॉन और हिज डार्क मटेरियल कई प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More