Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

माया भाई से काल तक, निगेटिव किरदार निभाकर विवेक ओबेरॉय ने बनाई खास पहचान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Vivek Oberoi Birthday

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 3 सितम्बर 2025 (14:30 IST)
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेराय 49 वर्ष के हो गए हैं। 3 सितंबर 1976 को हैदराबाद में जन्मे विवेक को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता सुरेश ओबेराय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर चरित्र अभिनेता है। विवेक ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 2002 में प्रदर्शित राम गोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी से की। 
 
इस फिल्म में विवेक ने नेगेटिव किरदार निभाया। इस फिल्म के लिये विवेक सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ डेब्यू कलाकार के लिए सम्मानित किए गए। वर्ष 2002 में ही प्रदर्शित फिल्म साथिया विवेक के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुई। शाद अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विवेक के अपोजिट रानी मुखर्जी थी। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए विवेक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामित किए गए।
 
वर्ष 2004 विवेक के करियर के लिए अच्छा वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी सुपरहिट फिल्म मस्ती प्रदर्शित हुई। एडल्ट कॉमेडी पर आधारित इस फिल्म में विवेक ने अपने कॉमिक अभिनय से दर्शकों को जबरदस्त मनोरंजन किया वहीं इसी वर्ष मणिरत्नम की फिल्म युवा में उनके अभिनय का नया रंग देखने को मिला। 
 
webdunia
वर्ष 2004 में विवेक को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म ‘क्यूं हो गया’ में काम करने का अवसर मिला, लेकिन कमजोर पटकथा के कारण फिल्म कोई खास कमाल नही दिखा सकी। वर्ष 2005 में विवेक को शो मैन सुभाष घई की फिल्म किसना में काम करने का अवसर मिला लेकिन दुर्भाग्य से यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर औंधे मुंह गिरी।
 
वर्ष 2006 में प्रदर्शित विशाल भारद्धाज की फिल्म ओमकारा में विवेक ने एक बार फिर से अपने अभिनय का जौहर दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वर्ष 2007 में प्रदर्शित संजय गुप्ता की फिल्म शूट आउट एट बटाला में विवेक ने अंडरवर्ल्ड डॉन माया डोलास का किरदार निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस फिल्म के लिये वह सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामित किए गए। 
 
वर्ष 2013 विवेक के करियर के लिए महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी ग्रैंड मस्ती और क्रिश 3 जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई। विवेक ने अपने सिने करियर में लगभग 40 फिल्मों में अभिनय किया। उनके करियर की अन्य फिल्मों में दम, डरना मना है, काल, होम डीलेवरी, प्यारे मोहन, नक्शा, फुल एंड फाइनल, मिशन इस्तानबु, कुर्बान, प्रिंस, रक्त चरित्र, रक्त चरित्र 2, जिला गाजियाबाद, ग्रेट ग्रांड मस्ती, पीएम नरेन्द्र मोदी, रूस्तम, जैसी फिल्में शामिल हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विलेन का किरदार निभाकर शक्ति कपूर ने बनाई जबरदस्त पहचान, 600 से ज्यादा फिल्मों में किया काम