Ahilya bai holkar jayanti

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 22 May 2025
webdunia

चुनावी रण में उतरे कई सितारे, जानिए कौन-कौन लड़ रहा लोकसभा चुनाव 2024

कई बॉलीवुड सेलेब्स भी चुनावी मैदान में हाथ आजमाने जा रहे हैं

Advertiesment
हमें फॉलो करें Lok Sabha Elections 2024

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 29 मार्च 2024 (18:30 IST)
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। ऐसे में राजनीतिक पार्टीयों में अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करना शुरू कर दिया है। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी चुनावी मैदान में हाथ आजमाने जा रहे हैं। देखिए कौन-कौन से सेलेब्स लड़ने जा रहे हैं लोकसभा चुनाव 2024... 
 
Lok Sabha Elections 2024
हेमा मालिनी 
दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी भाजपा के टिकट से तीसरी बार मथुरा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरी हैं। 
 
Lok Sabha Elections 2024
कंगना रनौट
बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौट भी इस बार राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं। भाजपा ने उन्हें हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से उम्मीदवार बनाया है। 
 
Lok Sabha Elections 2024
अरुण गोविल
रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाकर फेमस हुए अरुर गोविल भी इस बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। भाजपा ने अरुण को उत्तर प्रदेश की मेरठ सीट से प्रत्याशी बनाया है। 
 
Lok Sabha Elections 2024
शत्रुघ्न सिन्हा 
एक्टर से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा एक बार टीएमसी के टिकट से आसनसोल लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं। 
 
Lok Sabha Elections 2024
रवि किशन
एक्टर रवि किशन गोरखपुर से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वह 2019 में इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं। 
 
Lok Sabha Elections 2024
पवन सिंह 
भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह को भाजपा ने बंगाली की आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनया है। उनका मुकाबला शत्रुघ्न सिन्हा के साथ होगा। 
 
Lok Sabha Elections 2024
मनोज तिवारी 
सिंगर और अभिनेता मनोज तिवारी भी तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वह भाजपा के टिकट से उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे। 
 
Lok Sabha Elections 2024
गोविंदा 
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने भी एक बार फिर राजनीति में एंट्री की है। इस बार उन्होंने शिंदे की शिवसेना का हाथ थामा है। गोविंदा उत्तर-पश्चिमी मुंबई सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। वह 2004 में कांग्रेस के टिकट से जीतकर सांसद बन चुके है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिल्म के प्रति अपना अटूट समर्पण, पैर टूटने के बावजूद अक्षय कुमार ने पूरी की 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग