बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा सलमान की फिल्म दबंग 3 का पहला वीकेंड?

Webdunia
सोमवार, 23 दिसंबर 2019 (11:03 IST)
20 दिसम्बर को रिलीज हुई दबंग 3 वर्ष की बड़ी फिल्मों में से एक है। सलमान खान और दबंग ब्रैंड के कारण पूरे बॉलीवुड की निगाह इस फिल्म पर है। 
 
फिल्म दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी। दबंग 3 में कुछ नया नजर नहीं आया और इस वजह से फिल्म के पहले वीकेंड का बिजनेस वैसा नहीं रहा जैसा कि सलमान की फिल्मों को रहता है। 
 
फिल्म ने पहले दिन 24.50 करोड़ रुपये से शुरुआत की। सलमान की फिल्म के हिसाब से देखा जाए तो यह कलेक्शन कम रहा। दूसरे दिन आमौतर पर कलेक्शन बढ़ते हैं और दबंग 3 के कलेक्शन मामूली बढ़े। फिल्म ने 24.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन 31.90 करोड़ रुपये रहे। इस तरह से तीन दिनों का कुल कलेक्शन रहा 81.15 करोड़ रुपये। यह कलेक्शन 100 करोड़ के करीब होने थे। 
 
देश में हो रहे विरोध प्रदर्शनों से भी फिल्म को थोड़ा नुकसान हुआ है, लेकिन सिर्फ इस बात को दोषी ठहराना भी सही नहीं है। फिल्म का कमजोर होना भी इसके लिए जिम्मेदार है। 
 
दिल्ली, यूपी, मध्यप्रदेश, बिहार में फिल्म के कलेक्शन उम्मीद से कम रहे। सोमवार से पता चलेगा कि फिल्म कितना आगे जाती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More