फिल्म निर्देशक सुदर्शन रतन का निधन, कोरोनावायरस से थे संक्रमित

Webdunia
शनिवार, 7 नवंबर 2020 (12:30 IST)
फिल्म इंडस्ट्री के लिए साल 2021 बेहद बुरा साबित हो रहा है। इस साल अब तक कई दिग्गज कलाकार इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। अब इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है। माधुरी दीक्षित और शेखर सुमन स्टारर 'मानव हत्या' (1986) जैसी फिल्मों के निर्माता और निर्देशक सुदर्शन रतन का निधन हो गया है।

 
खबरों के अनुसार सुदर्शन लंबे समय से कोरोना से संक्रमित थे। गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। शेखर कपूर ने शुक्रवार रात अपने ट्वीट में रतन के निधन की जानकारी दी।
 
शेखर सुमन ने ट्वीट में लिखा, कोरोना के कारण मैंने अपने दोस्तों में से एक सुदर्शन रतन को खो दिया। उन्होंने माधुरी दीक्षित के साथ मेरी दूसरी फिल्म डायरेक्ट की थी। वे बुरे दिनों से हार गए। गरीब थे, लेकिन ईमानदार थे। हम संपर्क में थे। हम-एक दूसरे को कॉल करते थे और अक्सर घर पर मिला करते थे। तुम्हारी बहुत याद आएगी दोस्त। भगवान आत्मा को शांति दे।
 
बता दें कि सुदर्शन रतन ने 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'हाहाकार' की कहानी लिखी थी। वे इसके निर्देशक और निर्माता भी थे। फिल्म में सुधीर पांडे, शफी ईमानदार, नीलिमा अजीम और जॉनी लीवर ने अहम भूमिका निभाई थी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल नहीं यह भोजपुरी एक्टर निभाने वाला था भगवान राम का किरदार

पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने विनोद खन्ना, तान दी थी बंदूक

ज्वेल थीफ मूवी रिव्यू: इतनी बेवकूफी भरी चोरी कभी नहीं देखी होगी

पहलगाम हमले के बाद अदनान सामी की नागरिकता पर उठा सवाल, सिंगर ने दिया करारा जवाब

फेमस इन्फ्लुएंसर मीशा अग्रवाल का निधन, 25वें बर्थडे से 2 दिन पहले ली अंतिम सांस

सभी देखें

जरूर पढ़ें

केसरी चैप्टर 2 मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की फिल्म दिखाती है जलियांवाला बाग की एक अनकही लड़ाई

ट्रांसपेरेंट गाउन पहन तृप्ति डिमरी ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, देखिए तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

ब्लू साड़ी में श्रीलीला का सिजलिंग अंदाज, हॉट तस्वीरों से इंटरनेट पर लगाई आग

लुटा-पिटा है ये सिकंदर, मनोरंजन की जगह सिरदर्द | सिकंदर फिल्म समीक्षा

अगला लेख
More