धनुष के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, कुबेर से एक्टर का नया पोस्टर रिलीज

WD Entertainment Desk
रविवार, 28 जुलाई 2024 (17:13 IST)
Dhanush Birthday: साउथ सुपरस्टार धनुष 28 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर धनुष को दुनियाभर से बधाई मिल रही है। वहीं धनुष की अपकमिंग फिल्म 'कुबेर' के मेकर्स ने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। 
 
धनुष की आगामी फिल्म 'कुबेर' के निर्माताओं ने उनके 41वें जन्मदिन पर अभिनेता का एक नया पोस्टर जारी किया है। इसके साथ उन्होंने धनुष को बर्थडे भी विश किया है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KuberaMovie (@kuberathemovie)

पोस्टर में धनुष को मासूम सा दिखाया गया है। फटे और गंदे कपड़े, लंबी दाढ़ी-मूंछ में धनुष की मासूमियत और गरीबी साफ दिखाई दे रही है। पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि धनुष फिल्म में ऐसे शख्स के किरदार में दिखेंगे जो अपनी गरीबी और समस्याओं से जूझ रहे हैं।
 
इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, धनुष सर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। शेखर कम्मुला के कुबेर में और भी बेहतरीन परफॉर्मेंस और यादगार पल देखने को मिलेंगे।
 
बता दें कि फिल्म 'कुबेर' धनुष की 51वीं फिल्म है। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। फिल्म में नागार्जुन, संदीप किशन और अन्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सुनील नारंग और पुष्कर राम मोहन राव द्वारा निर्मित 'कुबेर' में संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी निकेथ बोम्मी ने की है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सिकंदर का पहला गाना जोहरा जबीं रिलीज, सलमान खान और रश्मिका मंदाना ने बढ़ाई ईद की रौनक

आदर्श गौरव करने जा रहे तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू, साइकोलॉजिकल-हॉरर फिल्म में आएंगे नजर

सरदार 2 के सेट पर घायल हुए कार्थी, मेकर्स ने रोकी फिल्म की शूटिंग

आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 में भोपा स्वामी के किरदार में चंदन रॉय सान्याल ने जीता फैंस का दिल

कन्नप्पा एक्टर विष्णु मांचू ने की अक्षय कुमार की तारीफ, बताया अद्भुत अभिनेता

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख
More