पूर्व फेमिना मिस इंडिया त्रिपुरा ने कैंसर से हारी जंग, 28 साल की उम्र में निधन

सर्जरी के बावजूद कैंसर रिंकी के फेफड़ों तक फैला फिर उनके सिर तक बढ़ गया था

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 1 मार्च 2024 (17:14 IST)
Rinki Chakma passes away: पूर्व फेमिना मिस इंडिया त्रिपुरा रिंकी चकमा का 28 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिंकी पिछले दो साल से ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही थीं। उन्हें 2022 में मैलिग्नेंट फाइलोड्स ट्यूमर का पता चला था, जिसके बाद उन्होंने इस बीमारी से निपटने के लिए सर्जरी कराई थी। 
 
हालांकि सर्जरी के बावजूद कैंसर रिंकी के फेफड़ों तक फैला फिर उनके सिर तक बढ़ गया। इस वजह से उन्हें ब्रेन ट्यूमर हो गया। फेमिना मिस इंडिया संस्‍था ने रिंकी चकमा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर एक बयान साझा किया है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

संस्‍था ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में लिखा, इस कठिन समय में उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले। रिंकी, आपके उद्देश्य और सुंदरता की विरासत को हमेशा याद रखा जाएगा। जिन लोगों को आपको जानने का सौभाग्य मिला है, उन्हें आपकी बहुत याद आएगी।

ALSO READ: सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा का ट्रेलर रिलीज, सारा अली खान की झलक देख फैंस हुए सरप्राइज
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rinky Chakma (@rinkychakma_official)

बीते दिनों रिंकी चकमा की दोस्त और फेमिना मिस इंडिया 2017 की उप विजेता प्रियंका कुमारी ने रिंकी के लिए के लिए पैसे जुटाने के लिए उनकी मेडिकल रिपोर्ट शेयर की थी। इस बीच रिंकी की हालत बिगड़ती गई और कीमोथेरेपी जारी रखना भी मुश्किल हो गया। 
 
बता दें कि रिंकी चकमा ने 2017 में मिस इंडिया पेजेंट में 'ब्यूटी विद ए पर्पस' अवार्ड जीता था, जिसमें मानुषी छिल्लर ने खिताब जीता था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

करीना कपूर खान की मिस्ट्री थ्रिलर द बकिंघम मर्डर्स ने पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के पहले पति सत्यदीप मिश्रा

सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई कल्ट क्लासिक पड़ोसन, सायरा बानो ने जताई खुशी

मिलन फैशन वीक 2024 में अपना जलवा बिखेरेंगी तमन्ना भाटिया

स्टार प्लस लेकर आ रहा नया शो इस इश्क का रब रखा, फहमान खान निभाएंगे पायलट का किरदार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More