Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
साउथ इंडियन फिल्म्स का रीमेक होना बॉलीवुड में प्रचलित है और ये रीमेक ज़्यादातर हिट भी हो जाते हैं। ऐसे में एक और तमिल फिल्म का रीमेक बनने वाला था, जिसमें संजय दत्त और फरहान अख्तर साथ होते। लेकिन वक़्त के साथ समस्याएं बढ़ जाती हैं और इस बार भी यही हुआ।
तमिल फिल्म 'जिगरथांडा' का रीमेक बनने वाला था, जिसे अजय देवगन प्रोडक्शन बनाने वाले थे। खबर के मुताबिक अब फरहान इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गए हैं। अजय देवगन पहली बार संजय दत्त और फरहान अख्तर की जोड़ी के साथ इस तमिल कॉमेडी थ्रिलर जिगरथांडा का रीमेक बनाने वाले थे। ओरिजिनल फिल्म में बॉबी सिन्हा और सिद्धार्थ लीड रोल में थे और इस रीमेक में संजय दत्त और फरहान वो किरदार निभाने वाले थे। लेकिन फरहान के बाहर होने के बाद ऐसा होता नज़र नहीं आ रहा।
फरहान और निर्माताओं के बीच कुछ समस्याएं आ गई जिसकी वजह से फरहान फिल्म से बाहर हो गए। फरहान पहले संजय के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्सुक थे, लेकिन अब लगता है कि संजय खुद इस प्रोजेक्ट से बाहर होने की सोच रहे हैं। अभी इस बारे में एक्तर्स ने चुप्पी बांध रखी है।
जिगरथांडा की यह रीमेक इस महीने फ्लोर पर जाने वाली थी लेकिन अभी फिल्म की टीम की कुछ पक्का नहीं कर पा रही है। टीम अभी नई कास्ट की तलाश कर रही है। इस फिल्म का हिंदी रीमेक निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित किया जाएगा, जिन्होंने दृश्यम और फोर्स जैसी फिल्में बनाई है।