rashifal-2026

इटर्नल्स ने सूर्यवंशी और अन्नाथे से टक्कर के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर इतने कमाए

Webdunia
सोमवार, 8 नवंबर 2021 (17:06 IST)
सूर्यवंशी के मुकाबले जब इटर्नल्स को रिलीज करने का फैसला लिया गया तो यह माना गया कि दोनों फिल्में एक-दूसरे का बहुत ज्यादा बिजनेस प्रभावित नहीं करेंगी क्योंकि दोनों फिल्मों का दर्शक वर्ग अलग-अलग है और यह बात लगभग सही साबित हुई। 
 
इटर्नल्स को जहां उत्तर भारत में अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' से मुकाबला करना पड़ा तो दक्षिण भारत में रजनीकांत की 'अन्नाथे' से टक्कर लेनी पड़ी। 
 
इस फिल्म ने पहले दिन 7.35 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 5.75 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 6.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से पहले वीकेंड पर फिल्म 19.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही जो कि सभी भाषाओं में रिलीज का कलेक्शन है। 
 
मार्वल ब्रैंड भारत में बहुत ज्यादा पॉपुलर है और इटर्नल्स के कलेक्शन इस बात को दर्शाते भी हैं। फिल्म ने बड़े शहरों के मल्टीप्लेक्सेस में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

जानिए क्यों अपनी पीढ़ी की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक हैं कृति सेनन?

किरण राव को हुआ चिकनगुनिया, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द

'आप हमेशा याद आएंगे', ससुर के निधन से टूटा कियारा आडवाणी का दिल, लिखा इमोशनल पोस्ट

सलीम खान को क्यों रखा गया वेंटिलेटर सपोर्ट पर? डॉक्टर के बताया कैसी है सलमान खान के पिता की हेल्थ?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख