लॉकडाउन में जमकर योगाभ्यास कर रहीं ईशा गुप्ता, तस्वीर देख फैंस कर रहे तारीफ

Webdunia
मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (12:43 IST)
Photo : Instagram
लॉकडाउन की वजह से सभी बॉलीवुड सिलेब्स अपने घरों में हैं, और किसी ना किसी तरह से अपने आपको बिजी रखे हुए है। कोई खाना बना रहा है तो कोई घर का काम कर रहा है। वहीं कुछ नए-नए योगासन सीख रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक अद्भुत योग मुद्रा की तस्वीर शेयर की है।

 
तस्वीर में ईशा गुप्ता अपने पैरों को फैलाए हुए है और वह 'पश्चिमा नमस्कार' करती देखी जा सकती हैं। कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच वह लोगों को एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है और इंस्टाग्राम पर विभिन्न योगा पोज़ शेयर कर रही है। 
 
ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक पोस्ट पर अश्लील कमेंट पोस्ट करने वालों को आड़े हाथों लिया था। 
 
बता दें कि ईशा गुप्ता जी5 की चर्चित वेब सीरीज 'रिजेक्ट्स' के दूसरे सीजन की शूटिंग थाइलैंड में कर रही थीं। इस सीरीज से ईशा का डिजिटल डेब्यू होने जा रहा है। इस सीरीज में वह एक पुलिस अफसर के किरदार में हैं। इससे पहले उन्होंने प्रकाश झा निर्देशित फिल्म 'चक्रव्यूह' में पुलिस का किरदार निभाया था।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म वेट्टैयन से अमिताभ बच्चन का लुक आया सामने, सत्यदेव के किरदार में आएंगे नजर

कभी स्कूल की फीस भरने के लिए घर-घर जाकर सामान बेचते थे गुलशन ग्रोवर, बैडमैन बनकर मिली लोकप्रियता

कभी मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाते थे राजू श्रीवास्तव, पहले शो के लिए मिले थे इतने रुपए

इस किताब पर रखा गया था करीना कपूर का नाम, जानिए एक्ट्रेस के बारे में 25 रोचक जानकारियां

44 साल की हुईं करीना कपूर, बचपन से देखती थीं अभिनेत्री बनने का ख्वाब

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More