Tiger 3 के बाद रणवीर सिंह की फिल्म में विलेन बनेंगे इमरान हाशमी!

रणवीर सिंह के साथ फरहान अख्तर आगे बढ़ने जा रहे 'डॉन' फ्रैंचाइजी

Emraan Hashmi Villain Role
WD Entertainment Desk
गुरुवार, 11 जनवरी 2024 (17:20 IST)
  • रणवीर सिंह बनेंगे इस बार डॉन
  • इमरान निभा सकते हैं विलेन का रोल
  • साल 2025 में रिलीज होगी डॉन 3
Emraan Hashmi in Don 3: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी अपने करियर की शुरुआत में 'सीरियल किसर' के नाम से मशहूर हुए थे। उन्होंने कई फिल्मों में रोमांटिक भूमिका निभाई है। हाल ही में वह सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में विलेन के रोल में नजर आए थे। निगेटिव रोल निभाकर भी इमरान ने सभी का दिल जीत लिया था। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अब इमरान हाशमी एक और फिल्म में विलेन का किरदार निभातदे नजर आने वाले हैं। खबरों के अनुसार इमरान फिल्म 'डॉन 3' में खलनायक की भूमिका निभाएंगे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन इमरान को फरहान अख्तर के ऑफिस में देखा गया है। 

ALSO READ: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली‍ अपनी बेटी वामिका को क्यों रखते हैं सोशल मीडिया से दूर?
 
कयास लगाया जा रहा है कि लीड एक्टर रणवीर सिंह के बाद फिल्म में विलेन के रोल में इमरान होंगे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इमरान, फरहान के ऑफिस के बाहर नजर आ रहे हैं। इमरान के यहां नजर आने के बाद से 'डॉन 3' में उनकी एंट्री की चर्चा तेज हो गई है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Emraan Hashmi (@therealemraan)

बता दें कि 'डॉन 3' में रणवीर सिंह डॉन बनकर पर्दे पर नजर आने वाले हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। फिल्म के लिए कृति सेनन और कियारा आडवाणी के नाम की चर्चा हो रही है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Emraan Hashmi (@therealemraan)

गौरतलब है कि फरहान अख्तर ने साल 2006 में शाहरुख खान के साथ 'डॉन' और 20011 में 'डॉन 2' बनाई थी। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्म 'डॉन 3' साल 2005 में रिलीज होगी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी ने रचाई शादी, जानिए कौन हैं दुल्हन जैनब रावजी

Housefull 5 Review: करोड़ों फूंक कर बनाया गया 3 घंटे का मानसिक अत्याचार

मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग में टॉम क्रूज ने किया ऐसा कारनामा, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

जितेन्द्र की नेटवर्थ में हुआ जबरदस्त इजाफा, मुंबई में दो प्लॉट बेचकर कमाए 855 करोड़ रुपए

नेहा कक्कड़ कभी जागरण में गाती थीं गाना, आज हैं इंडस्ट्री की टॉप सिंगर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख