Publish Date: Tue, 20 Sep 2022 (16:54 IST)
Updated Date: Tue, 20 Sep 2022 (16:56 IST)
इमरान हाशमी के बारे में खबर आई थी कि कश्मीर में जब वे घूमने निकले तो कुछ लोगों ने उन पर पत्थरबाजी की और उन्हें घायल कर दिया। इमरान इस समय वहां पर फिल्म 'ग्राउंड ज़ीरो' की शूटिंग कर रहे हैं।
पत्थरबाजी में घायल होने की खबर से इमरान हाशमी के फैंस चिंतित हो गए इस कारण इमरान ने फौरन इस पर रिएक्ट किया।
इमरान हाशमी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कश्मीर के लोग बहुत अच्छे हैं और तहे दिल से स्वागत करते हैं। श्रीनगर और पहलगाम में मेरा शूटिंग का अनुभव बहुत अच्छा रहा। पत्थरबाजी में मेरे घायल होने की खबर बिलकुल गलत है।
इमरान के इस स्पष्टीकरण से फैंस ने राहत की सांस ली है। वैसे पहलगाम में पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ पत्थरबाजी मामले में शिकायत दर्ज की है।