'लव सेक्स और धोखा 2' का पोस्टर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

WD Entertainment Desk
शनिवार, 8 जुलाई 2023 (12:21 IST)
Love Sex Aur Dhokha 2: साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। फैंस इस फिल्म के दूसरे पार्ट का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब बालाजी टेलीफिल्म्स ने 'लव सेक्स धोखा 2' का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है।
 
फिल्म का पोस्टर दर्शकों को डिजिटल समाज के कड़वी रिएलिटी से रूबरू कराता है, जिसमें एक कपल को इंटीमेट कनेक्शन और टेक्नोलॉजी डिटैचमेंट, दोनों में दिखाया गया है। इसके साथ मेकर्स ने लिखा, जब आपको लाइक और रीपोस्ट मिल सकते हैं तो गुलाब और चॉकलेट की जरूरत किसे है? 
 
उन्होंने लिखा, कैमरे के ज़माने के प्यार से लेकर इंटरनेट के जमाने के प्यार तक। वैलेंटाइन 2024 सप्ताहांत पर अपना जहर चुनें प्यार, सेक्स और धोखा! #LSD2 16 फरवरी 2024 से सिनेमाघरों में।
 
'लव सेक्स और धोखा 2' बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और कल्ट मूवीज ने बनाई है। फिल्म को एकता कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के निर्देशन दिबाकर है। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More