dharma sangrah
✕

ट्रेलर के रिलीज होते ही अजय देवगन ने मांगी माफी, हो गई बड़ी गलती

Webdunia
काजोल बड़े परदे पर लंबे समय बाद फिल्म 'ऐला हेलीकॉप्टर' में नज़र आएंगी। यह फिल्म एक मां और बेटे की कहानी को दर्शाती है। फिल्म को अजय देवगन के ही प्रोडक्शन हाउस द्वारा प्रोड्युस किया गया है। हाल ही में काजोल स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ जिसमें एक बड़ी गलती सामने आई। 
 
काजोल की फिल्म 'ऐला हेलीकॉप्टर' का ट्रेलर 5 अगस्त को रिलीज़ किया गया था। इस दिन काजोल का बर्थडे भी था। ट्रेलर में फिल्म की कहानी और बाकी सभी कुछ अच्छा था लेकिन मेकर्स से एक गलती हो गई। अच्छी बात यह है कि इसका खुलासा भी खुद अजय देवगन ने ही ट्विटर पर किया और अपनी गलती मानी। 
 
काजोल की एक्टिंग, फिल्म की कहानी और सभी कुछ अच्छा था, तो आखिर ऐसी क्या गलती हो गई कि अजय को ट्रेलर हटाना पड़ गया। दरअसल ट्रेलर में फिल्म के लिरिक्स राइटर स्वानंद किरकिरे का नाम नहीं दिया गया। अब फिल्म में काम करने वाले सभी लोगों को क्रेडिट दिया गया और स्वानंद किरकिरे को नहीं, इसे लेकर ही अजय ने गलती कर दी। अजय ने हालांकि खुद इसके लिए सभी के सामने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी है। 
 
इस बारे में लेखक और फिल्म मेकर वरुण ग्रोवर ने भी सोशल मीडिया पर ट्रेलर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि इस फिल्म में सभी मेकर्स को टाइटल प्लेट में क्रेडिट दिया गया है लेकिन स्वानंद किरकिरे समेत लिरिक्स राइटर को कोई क्रेडिट नहीं दिया गया.. आपको ये जानने की जरुरत है कि हम कितने व्यर्थ हैं.. शर्मनाक। 
 
ऐसे में अजय को अपनी इस गलती का अहसास हुआ और उन्होंने तुरंत ही सोशल मीडिया पर इस बारे में माफी मांगी और ट्रेलर भी हटा दिया। अब ट्रेलर में स्वानंद किरकिरे का नाम भी शामिल होगा और एडिट होने के बाद ट्रेलर को फिर से जारी किया जाएगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

'जोश' के विलेन शरद कपूर की हालत देख भावुक हुए सोनू सूद, संभाली इलाज की जिम्मेदारी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख