Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या रितिक रोशन बनेंगे नए डॉन? वायरल खबरों पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Don 3 latest news Hindi

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026 (17:15 IST)
बॉलीवुड की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी में से एक 'डॉन 3' पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। शाहरुख खान के बाद जब रणवीर सिंह को नए 'डॉन' के रूप में पेश किया गया, तो फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटेंट देखने को मिली थी। हालांकि बाद में ऐसी खबरें सामने आई कि रणवीर ने फिल्म से किनारा कर लिया है। 
 
इसके बाद से 'डॉन 3' में लीड एक्टर्स के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं। इनमें से एक नाम रितिक रोशन का भी है। सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ने लगीं कि रितिक रोशन इस फिल्म में रणवीर सिंह की जगह ले सकते हैं। अब रितिक ने खुद सामने आकर इन खबरों की सच्चाई बताई है।
 
webdunia
वैरायटी इंडिया संग बात करते हुए रितिक रोशन ने स्पष्ट किया कि उन्हें 'डॉन 3' के लिए कभी कोई ऑफर नहीं मिला। उन्होंने कहा, मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि मुझे कभी भी 'डॉन 3' के लिए अप्रोच नहीं किया गया। जो बातें सिर्फ एक अफवाह के तौर पर शुरू हुई थीं, उन्होंने अब एक अलग ही मोड़ ले लिया है। इसलिए सच्चाई बताना जरूरी था। मैं मीडिया से अनुरोध करता हूं कि ऐसी बिना पुष्टि वाली खबरों से दूर रहें।
 
डॉन फ्रेंचाइज़ी को बॉलीवुड की सबसे सफल सीरीज में गिना जाता है। 2006 में आई डॉन और इसके सीक्वल डॉन 2 में शाहरुख खान ने आइकॉनिक डॉन का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। डॉन 3 के ऐलान के साथ ही फ्रेंचाइज़ी को एक नए युग में ले जाने की तैयारी थी, लेकिन फिलहाल लीड कास्ट को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिनेमा की सबसे बड़ी फ्लॉप पर भूमि पेडनेकर का खुलासा, बताया 35 प्रतिशत शूट ही नहीं हुई थी 'द लेडी किलर'