दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर किया पंजाबी गाने का वीडियो, फैंस को दिया यह टास्क

Webdunia
बुधवार, 19 जनवरी 2022 (16:32 IST)
छोटे पर्दे की जानीमानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पंजाबी गाना 'बाबुल दा वेहडा' का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और अपने प्रशंसकों को एक बेहद इंटरेस्टिंग टास्क दिया है।

 
साल 2022 की शुरुआत के साथ दिव्यांका ने पंजाबी म्यूजिक वर्ल्ड में अपना कदम रखा है। 'बाबुल दा वेहडा' गाने में दिव्यांका ने एक दुल्हन की भूमिका निभाई है, जो भावनात्मक उथल-पुथल से गुजर रही है, क्योंकि वह अपने पिता के घर को छोड़कर एक नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रही है।
 
दिव्यांका इन दिनों अपने इस गाने का जबरदस्त प्रमोशन कर रही हैं। अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए भी दिव्यांका ने फैंस को एक बेहद इंटरेस्टिंग टास्क दिया है।
 
इस वीडियो की शुरुआत में दिव्यांका ब्लैक टॉप पहने हाथ में रेड कलर का बेहद एलिगेंट सूट लिए हुए मुस्कुराती नज़र आ रही हैं, और बस पलक झपकते ही दिव्यांका उसी सुर्ख लाल सूट में बिल्कुल किसी पंजाबी दुल्हन की तरह सजी हुई बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में 'बाबुल दा वेहडा' गाना सुनाई दे रहा है।
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए दिव्यांका ने फैंस से भी इसी गाने पर अपना ट्रांसफार्मेशन रील शेयर करने के लिए कहा है। कैप्शन में दिव्यांका ने लिखा, मैं बेसब्री से इस गाने पर आपके इंस्टा रील्स का इंतजार कर रही हूं। फेस स्वाईप कर अपना वीडियो बनाकर मेरे साथ शेयर करें। बेस्ट रील्स को मैं अपने स्ट्रोरीज़ में पोस्ट करूंगी।
 
दिव्यांका त्रिपाठी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। दिव्यांका आखिरी बार रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में दिखी थीं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहीं आकांक्षा शर्मा, साल 2025 में इन फिल्मों में आएंगी नजर

बिकिनी पहन अलाया एफ ने दिए किलर अंदाज में पोज, वीडियो देख बढ़ी फैंस की धड़कने

ब्लैक ड्रेस पहन अवनीत कौर ने फ्लॉन्ट किया किलर फिगर, इंटरनेट का बढ़ाया तापमान

केसरी चैप्टर 2 जीत रही दर्शकों का दिल, दूसरे दिन किया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रविशंकर प्रसाद ने BSF जवानों के साथ देखी ग्राउंड जीरो, फिल्म की कहानी और मेकर्स को सराहा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख
More