dharma sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिशा पाटनी ने कहा एक विलेन रिटर्न्स में जॉन के साथ बोल्ड सीन करने में कोई झिझक नहीं हुई

Advertiesment
Disha Patani
दिशा पाटनी, जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर इस समय अपनी 29 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और यह माना जा रहा है कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करेगी। 
 
'एक विलेन रिटर्न्स' में जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी के बीच अंतरंग दृश्य हैं। हाल ही में जब फिल्म के प्रमोशन के लिए दिशा पाटनी दिल्ली पहुंची तो उनके सामने सवाल दागा गया कि क्या वे जॉन के साथ इस तरह के दृश्यों के फिल्मांकन के समय आरामदायक थीं? 

webdunia

 
दिशा ने तुरंत कहा कि मैं कर किसके साथ कर रही हूं? जॉन अब्राहम के साथ। मैं पूरी तरह से कम्फर्टेबल थी। जॉन, मोहित सर और पूरी टीम ने इस बात का ध्यान रखा कि मैं कम्फर्टेबल रहूं। मैं तो जॉन के साथ और काम करना चाहती हूं। 
 
वैसे कहा जा रहा है कि दिशा के हॉट दृश्यों पर कैंची चली हैं, लेकिन फिल्म से जुड़े सूत्र इससे इंकार करते हैं। उन्होंने इस बात से भी इंकार किया कि यह कोरियन फिल्म का रीमेक है। 
 
एक विलेन रिटर्न्स 2014 में रिलीज हुई एक विलेन का सीक्वल है। एक विलेन में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख लीड रोल में नजर आए थे और बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी रिहट रही थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रणवीर ने न्यूड फोटोशूट कर मिसाल की कायम, महिलाएं शरीर दिखा सकती हैं तो पुरुष क्यों नहीं: रामगोपाल वर्मा