क्या कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी ओटीटी पर होगी स्ट्रीम? प्राइम वीडियो की इस पोस्ट के बाद लगने लगे कयास

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023 (16:41 IST)
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की खबरें इन दिनों छाई हुई है। बताया जा रहा है कि यह कपल 6 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेने वाला है। कियारा-सिद्धार्थ की शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।

ALSO READ: माय नेम इज ‘शाहरुख’ खान: जब तक है जान लड़ता रहेगा ये पठान
कियारा और सिद्धार्थ की शादी की रस्में 4 और 5 फरवरी को होगी। इसी बीच अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि सिद्धार्थ और कियारा की शादी की डॉक्यूमेंट्री प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो सकती है।
 
प्राइम वीडियो ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर दोनों की फिल्म 'शेरशाह' की है। इस तस्वीर में राजस्थान का फोर्ट भी नजर आ रही है। इसके बाद से कियारा-सिद्धार्थ की शादी की ओटीटी स्ट्रीमिंग के कयास लगाए जाने लगे। 
 
खबरों के अनुसर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में करीब 100 से 150 मेहमान शामिल होंगे। इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर कई और हस्तियों के नाम शामिल हैं। पैलेस में लगभग 84 लग्जरी कमरों को मेहमानों के लिए बुक किया गया है।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More