Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 9 June 2025
webdunia

साउथ एक्टर ध्रुव सरजा भी आए कोरोना की चपेट में, पत्नी भी हुई संक्रमित

Advertiesment
हमें फॉलो करें South actor
, गुरुवार, 16 जुलाई 2020 (17:32 IST)
कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इस महामारी की चपेट में कई सेलेब्स भी आ चुके हैं। वहीं अब कन्नड़ फिल्मों के एक्टर ध्रुव सरजा और उनकी पत्नी प्रेरणा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

 
इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने ट्वीट के जरिए दी। ध्रुव ने अपने संपर्क में आए सभी लोगों को जल्द से जल्द कोराना टेस्ट कराने की बात कही है। 
 
ध्रुव सरजा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं और मेरी पत्नी दोनों हल्के लक्षणों के साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और इसलिए हमने खुद को अस्पताल में भर्ती करा लिया है। मुझे भरोसा है कि हम ठीक होकर जल्द लौटेंगे। वो लोग जो हमारे करीब आए, उनसे रिक्वेस्ट है कि वो सब अपनी जांच करा लें और सेफ रहें।'
 
बता दें कि ध्रुव सरजा ने नवंबर, 2019 में गर्लफ्रेंड प्रेरणा से शादी की थी। शादी में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स भी शामिल हुए थे। ध्रुव जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'पोगारु' में रश्मिका मंदाना के अपोजिट नजर आने वाले हैं। 
 
ध्रुव, चिरंजीवी सरजा के छोटे भाई हैं, जिनका पिछले महीने 7 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इसके साथ ही ध्रुव एक्शन किंग अर्जुन सरजा के भतीजे भी हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस : परिवार की चुप्पी से दुखी हुए शेखर सुमन, बोले- थोड़ा पीछे हट रहा हूं