Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धर्मेंद्र के जवानी के अनदेखे फोटो: क्यों 70 के दशक में उन्हें कहा गया था Most Handsome Man

Advertiesment
हमें फॉलो करें Dharmendra death

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 24 नवंबर 2025 (14:43 IST)
बॉलीवुड के कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स के लिए भी जाने जाते हैं। इन्हीं में से एक नाम धर्मेंद्र का भी था। 60 के दशक के सुपरस्टार धर्मेंद्र अपने समय से सबसे हैंडसम हीरो में से एक थे। 
 
webdunia
हिंदी फिल्म इतिहास के सबसे खूबसूरत हीरो में से धर्मेंद्र एक माने जाते हैं। उनकी सेहत और चेहरे की चमक देख महान अभिनेता दिलीप कुमार ने एक बार कहा था कि वे अगले जन्म में धर्मेंद्र जैसी शख्सियत पाना चाहते हैं।
 
webdunia
धर्मेंद्र की फिजिक और लुक्स की जया बच्चन की दीवानी रही हैं। वहीं देव आनंद जैसी दिग्गज हस्ती भी उनकी चमकती त्वचा की तारीफ कर चुके हैं।  
 
मशहूर टाइम्स मैगजीन ने 70 के दशक में धर्मेंद्र को दुनिया के दस खूबसूरत पुरुषों की लिस्ट में जगह दी थी। 
 
webdunia
धर्मेंद्र ने पंजाब के एक छोटे से गांव से निकलकर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। हालांकि इसके लिए उन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ा था। 
 
webdunia
धर्मेंद्र का डील-डौल पहलवानों जैसा था। जिसको देख कई निर्माताओं ने उन्हें अभिनय छोड़ अखाड़े जाने की सलाह दी। कइयों ने कहा कि पहलवान गांव लौट जाओ। 
 
webdunia
धर्मेंद्र को पहला ब्रेक साल 1969 में रिलीज फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से मिला था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। 
 
webdunia
धर्मेंद्र की पर्सनल लाइफ भी काफी दिलचस्प रही है। उनकी पहली शादी प्रकाश कौर संग तब हुई जब वो 19 साल के थे। प्रकाश से उनके 4 बच्चे सनी, बॉबी, अजिता और विजेता देओल है। 
 
webdunia
1980 में धर्मेंद्र ने ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी संग दूसरी शादी रचाई थी। हेमा संग शादी करने के लिए धर्मेंद्र ने धर्म परिवर्तन किया और इस्लाम अपनाया। हेमा के धर्मेंद्र की दो बेटियां ईशा और आहना देओल हैं। 
 
webdunia
89 साल की उम्र में धर्मेंद्र फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय थे। हालांकि बीते कुछ समय से उनका स्वास्थ खराब चल रहा था। 24 नवंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' 25 दिसंबर को रिलीज हो रही हैै।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धर्मेन्द्र के बारे में 50 ऐसी बातें जान कर रह जाएंगे हैरान