Daily Horoscope

जब दीपिका ने बढ़ाया मदद का हाथ!

Webdunia
बॉलीवुड दिवा दीपिका पादुकोण की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है। वे सिर्फ फिल्मों में ही बहादुर नहीं हैं बल्कि असल जिंदगी में भी साहसी और बहादुर हैं जिसका नमूना हाल ही में देखने मिला। हाल ही में दीपिका पादुकोण की बिल्डिंग में आग लग गई थी और एक बड़ा हादसा टल गया।
 
अभिनेत्री मुंबई के उपनगरी की जिस बिल्डिंग में रहती है, उस बिल्डिंग में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। लेकिन गनीमत रही कि दीपिका उस वक्त घर में मौजूद नहीं थीं और यह आग दीपिका के ऊपर वाले फ्लोर पर लगी थी। दीपिका इस बिल्डिंग में 26वें फ्लोर पर रहती हैं और इस बिल्डिंग के 30वें माले पर भी दीपिका का घर है।
 
इस मुसीबत की घड़ी में दीपिका ने हिम्मत और साहस के साथ काम लिया और अपनी परवाह न करते हुए अभिनेत्री ने दमकलकर्मियों के साथ सीढ़ियों के रास्ते से अपने बिल्डिंग में रहने वाले लोगों की सुरक्षा की खैर-खबर ली और सबका हौसला अफजाया किया। 
 
शॉर्ट सर्किट के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरी बिल्डिंग को खाली करवाया गया और वहां बिजली भी गुल हो गई थी और चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी था। इतनी मुश्किलभरी स्थिति में भी दीपिका का हौसला बुलंद था और अभिनेत्री ने इस हादसे से घबराए लोगों का भी हौसला बढ़ाया।
 
ऐसे वक्त पर आमतौर पर इंसान अपनी सूझबूझ खो देता है लेकिन दीपिका ने खुद शांति रखते हुए दिमाग से काम लिया और सिर्फ खुद की परवाह नहीं कि बल्कि अपने आस-पड़ोस के लोगों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान दिया। इस हादसे में सभी की जान बचाने वाले दमकलकर्मियों का दीपिका ने तहेदिल से शुक्रिया अदा किया! 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख