दीपिका पादुकोण ने खत्म की फिल्म 83 की शूटिंग, निभा रही हैं कपिल देव की पत्नी का किरदार

Webdunia
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दीपिका पादुकोण ने कबीर खान की फिल्म 83 की शूटिंग खत्म कर ली है। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में वे कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभा रही हैं, जबकि दीपिका के असल जिंदगी के पति रणवीर सिंह फिल्म में क्रिकेटर के किरदार में नजर आएंगे।


यूके में एक लंबे शेड्यूल के बाद, कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में की जा रही है जहां फिल्म के इंडोर सीन के लिए विशेष रूप से सेट का निर्माण किया गया है।
 
ALSO READ: छिछोरे का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रहा 8 वां दिन, ड्रीम गर्ल से मुकाबले का खास असर नहीं

सूत्रों की माने तो, समय के साथ क्वीन के शहर में आए बदलाव के कारण, निर्माता जिन दृश्यों की शूटिंग लंदन में नहीं कर पाए, वे अब मुंबई शहर में 80 के दशक के लंदन को रीक्रिएट कर रहे हैं।
 
रणवीर सिंह फिल्म 83 में कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे और यह प्रोजेक्ट अपनी घोषणा के समय से ही सुर्खियों में बना हुआ है। इतना ही नहीं, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बाद पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे, ये ही वजह है कि पद्मावत की इस जोड़ी को एक बार फिर एक साथ देखने के लिए दर्शक बेताब है।

1983 के विश्व कप की ऐतिहासिक जीत का पता लगाने के लिए, कबीर खान की आगामी निर्देशन में रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 83 रणवीर सिंह की हिन्दी, तमिल और तेलुगु में बनने वाली पहली त्रिभाषी फिल्म होगी।
 
देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म के रूप में चिन्हित फिल्म 83 को 10 अप्रैल 2020 में तीन भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा। यह रणवीर सिंह और निर्देशक कबीर खान दोनों की पहली त्रिभाषी रिलीज़ है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

देवरा पार्ट 1 से जान्हवी कपूर का करियर ले सकता है यू टर्न

एनटीआर जूनियर के स्टारडम ने यूएस को जकड़ा, देवरा: पार्ट 1 ने रिलीज से पहले प्रीमियर प्री-सेल में 45000 टिकट बेचे

जो सलमान-शाहरुख-रितिक की फिल्म नहीं कर पाई, वो कारनामा करने जा रही है स्त्री 2

करीना कपूर खान की मिस्ट्री थ्रिलर द बकिंघम मर्डर्स ने पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के पहले पति सत्यदीप मिश्रा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More