मॉडलिंग से दीपिका पादुकोण ने शुरू किया था करियर, पहली ही फिल्म के लिए मिला अवॉर्ड

WD Entertainment Desk
रविवार, 5 जनवरी 2025 (13:24 IST)
दीपिका पादुकोण का जन्म 05 जनवरी 1986 को हुआ। दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण देश के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके है। दीपिका ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की। वर्ष 2006 में प्रदर्शित कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या से दीपिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की।
 
वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म ओम शांति ओम से दीपिका ने बॉलीवुड में भी कदम रख दिया। फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका ने दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस फिल्म में दीपिका के अपोजिट शाहरुख खान थे। शाहरुख-दीपिका की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। साथ हीं फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के लिए दीपिका को फिल्मफेयर की ओर से सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।
 
वर्ष 2008 में दीपिका की बचना ऐ हसीनो रिलीज हुई। इस फिल्म में दीपिका की जोड़ी रणबीर कपूर के साथ थी। फिल्म टिकट खिड़की पर औसत सफलता हीं हासिल कर सकी। इसके बाद दीपिका की चांदनी चौक टु चाइना और कार्तिक कॉलिंग कार्तिक जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई जो बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नही दिखा सकी।
 
वर्ष 2010 में दीपिका पादुकोण के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म हाउसफुल प्रदर्शित हुई। साजिद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कामयाबी दीपिका पादुकोण एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही। हालांकि इसी वर्ष प्रदर्शित फिल्म खेले हम जी जान से, लफंगे परिन्दे और ब्रेक के बाद टिकट खिड़की पर कोई कमाल नही दिखा सकी।
 
वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म दम मारो दम में दीपिका पादुकोण ने आइटम नंबर 'दम मारो दम मिट जाये गम' के जरिए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म कॉकटेल दीपिका के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म में दीपिका की जोड़ी सैफ अली खान के साथ काफी पसंद की गई। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए दीपिका सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित भी की गई।
 
वर्ष 2013 दीपिका के करियर के लिए सबसे बेहतरीन वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष दीपिका की रेस 2, ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस और गोलियों की रासलीला रामलीला जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई और सभी फिल्मों ने टिकट खिड़की पर 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की।
 
दीपिका पादुकोण की वर्ष 2014 में हैप्पी न्यू ईयर और फाइडिंग फेनी रिलीज हुई। हैप्पी न्यू ईयर ने 200 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है। दीपिका की वर्ष 2015 में पीकू, तमाशा और बाजीराव-मस्तानी रिलीज हुई है। पीकू और बाजीराव-मस्तानी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। वर्ष 2017 में दीपिका पादुकोण की एक और सुपरहिट फिल्म पद्मावत प्रदर्शित हुई। 
 
वर्ष 2018 में दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ शादी कर ली। इसके बाद दीपिका ने छपाक, 83 ,गहराइयां, ब्रह्मास्त्र, पठान, जवान, फाइटर, कल्कि 2898 एडी और सिंघम अगेन जैसी फिल्मों में काम किया है। दीपिका पादुकोण हाल ही में मां बनी है और अभी काम से ब्रेक पर चल रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मुझे ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना पसंद है जो बदलाव लाते हैं : ताहिर राज भसीन

आश्रम सीजन 3 की पम्मी की मासूमियत हमेशा उसकी ताकत थी : अदिति पोहनकर

प्रियंका चोपड़ा के बुरे वक्त में उनके साथ खड़े थे अनिल शर्मा, पढ़िए गदर के डायरेक्टर से जुड़े अनसुने किस्से

सोनू सूद की फतेह इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई स्ट्रीम, साइबर क्राइम की काली दुनिया को दिखाती है फिल्म

सलमान खान की सिकंदर के आखिरी गाने में दिखेगा जबरदस्त जलवा, तुर्की से बुलाए गए 500 डांसर्स!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख
More