IMDb की मोस्ट व्यूड इंडियन स्टार ऑफ द लास्ट डिकेड लिस्ट में Deepika Padukone ने हासिल किया पहला स्थान

Deepika Padukone
WD Entertainment Desk
बुधवार, 29 मई 2024 (14:24 IST)
Deepika Padukone: ग्लोबल आइकॉन दीपिका पादुकोण ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए IMDb द्वारा जारी 'मोस्ट व्यूड इंडियन स्टार ऑफ द लास्ट डिकेड' लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। यह मान्यता दुनिया भर के करोड़ों IMDb कस्टमर्स और फैंस के पेज व्यू पर आधारित है। ध्यान देने वाली बात यह है कि 100 स्टार्स की इस लिस्ट में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स शामिल हैं। 
 
इस लिस्ट में दीपिका सबसे ऊपर हैं, उनके बाद इसमें शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और अलग-अलग इंडस्ट्रीज के कई बड़े नाम हैं। यह घोषणा IMDb द्वारा टॉप 100 मोस्ट व्यूड इंडियन स्टार्स ऑफ द डिकेड लिस्ट की जाती लिस्ट से मेल खाती है, जिसमें जनवरी 2014 से अप्रैल 2024 तक का डेटा शामिल है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by IMDb India (@imdb_in)

दीपिका पादुकोण की पॉपुलैरिटी ने उनके पोजीशन को इस लिस्ट में मजबूत करते हुए टॉप पर पहुंचाया है, जिससे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनकी दुनिया भर में अपील और इनफ्लुएंस का पता चलता है। दीपिका पादुकोण, जिन्होंने 2007 में शाहरुख खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ओम शांति ओम' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी, उनका अब तक 2 दर्शकों का शानदार करियर रहा है। 

ALSO READ: शाहरुख खान ने गलती से रिवील किया अपने अगले प्रोजेक्ट का टाइटल! फैंस हुए एक्साइटेड
 
दीपिका की फिल्मोग्राफी में कई बड़ी हिट फिल्में शामिल हैं, जैसे 'कॉकटेल', 'ये जवानी है दीवानी', 'पीकू', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'पठान', 'जवान' और 'पद्मावत' आदि। 2017 में, दीपिका ने हॉलीवुड में अपनी शुरुआत 'xXx: रिटर्न ऑफ़ ज़ेंडर केज' से की, जिसमें विन डीजल के साथ उन्होंने स्क्रीन शेयर किया था, जिससे ग्लोबल स्टार के रूप में उनका स्टेटस और मजबूत हुआ। 
 
दीपिका के साथ IMDb की लिस्ट में टॉप 100 में इंडियन सिनेमा की कुछ सबसे पसंदीदा हस्तियाँ शामिल हैं, जिसमें शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, आलिया भट्ट, इरफ़ान खान, आमिर खान, सुशांत सिंह राजपूत, सलमान खान, रितिक रोशन और अक्षय कुमार का नाम शामिल है।
 
इस रिकॉग्निशन पर बात करते हुए, दीपिका पादुकोण ने फैंस के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा, मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि मुझे एक ऐसे लिस्ट में शामिल किया गया है जो एक ग्लोबल ऑडियंस की भावनाओं को पेश करता है। IMDb भरोसे का प्रतीक है, जो लोगों के जुनून, रुचियों और प्राथमिकताओं की सच्ची नब्ज को समझता है। 
 
उन्होंने कहा, यह मान्यता असल में दिल छू लेने वाली है और यह मुझे दर्शकों से जुड़े रहने साथ ही उनसे मिलने वाले प्यार को, ऑन स्क्रीन या ऑफ स्क्रीन ऑथेंटिसिटी और उद्देश्य के साथ लौटाने के लिए प्रेरित करती है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही कल्कि 2898 एडी में प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ दिखाई देने वाली हैं। इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में भी नजर आएंगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

नितेश तिवारी की रामायण में हुई काजल अग्रवाल की एंट्री, निभाएंगी रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार!

बचपन में विक्की कौशल को थी यह अजीब आदत, भाई सनी ने खोला था राज

दीपिका कक्कड़ को हुई गंभीर बीमारी, एक्ट्रेस के लिवर में टेनिस बॉल जितना बड़ा ट्यूमर

Cannes 2025 में 17 साल की नितांशी गोयल का धमाकेदार डेब्यू, दिग्गज अदाकारों को दिया‍ ट्रिब्यूट

विक्की कौशल के पिता नहीं चाहते थे कि बेटा फिल्मों में आए, इंजीनियर की पढ़ाई के बाद रखा बॉलीवुड में कदम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख