Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दीपिका पादुकोण ने पुराने प्रेमी की निशानी मिटाई!

Advertiesment
हमें फॉलो करें दीपिका पादुकोण
रणवीर सिंह को दिल देने के पहले रणबीर कपूर को दीपिका पादुकोण ने दिल दिया था। रणबीर के प्यार में दीपिका इतनी डूब गई थी कि सारा जीवन उन्हीं के साथ बिताने का फैसला लेते हुए अपनी गर्दन के पीछे आरके नामक टैटू भी बनवा लिया था ताकि उम्र भर प्यार की निशानी रहे, लेकिन दीपिका को क्या पता था कि रणबीर उनका हाथ झटक देंगे। 

दीपिका पादुकोण

 
अवसाद में डूबी दीपिका का हाथ थामा रणवीर सिंह ने। संयोग से रणवीर का नाम भी आर से ही शुरू होता है। संभव है कि दीपिका ने इसीलिए रणवीर को चुना हो ताकि टैटू भी जस्टिफाई हो जाएगा। रणवीर से दिल लगाने के बाद भी दीपिका के शरीर पर वो टैटू मौजूद रहा, लेकिन हाल ही में यह टैटू नदारद था। 

दीपिका पादुकोण

 
इटली में रणवीर के संग सात फेरे लेने के बाद दीपिका भारत लौटी और फिर वेडिंग रिसेप्शन के लिए बेंगलुरु की ओर रवाना हुई। तभी ऐसा नजारा दिखा कि सभी चौंक गए। टैटू गायब था। कहने वाले कह रहे हैं कि इसे मिटा दिया गया है। 
 
भले ही 'आर' से रणवीर का नाम शुरू होता है, लेकिन इसे तो रणबीर के लिए ही बनाया गया था। दीपिका को यह देख पुराना रिश्ता याद आ ही जाता होगा। मन कड़वाहट से भर जाता होगा। शायद इसीलिए इसे मिटा दिया गया हो। संभव ये भी है कि मेकअप के सहारे इसे छिपा लिया गया हो ताकि वेडिंग रिसेप्शन के फोटो में ये नजर नहीं आए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिनेमाघरों में छाया सन्नाटा, अब इस फिल्म से ही होगा धमाका