दीपिका और रणवीर यहां मनाएंगे शादी की पहली सालगिरह, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर बताया पति ने शुरू कर दी तैयारी...

Webdunia
बुधवार, 13 नवंबर 2019 (15:45 IST)
बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 नबंवर को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाएंगे। दीपवीर के फैंस बड़ी बेसब्री से जानना चाहते हैं कि उनका फेवरेट कपल अपने इस खास दिन को कैसे सेलिब्रेट करेगी, तो इस सवाल का जवाब हम आपको देते हैं।
 
Photo : Instagram
रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका और रणवीर अपने पूरे परिवार के साथ 14 नवंबर को पहले तिरुपति बालाजी मंदिर और फिर पद्मावती मंदिर में पूजा करेंगे। इसके बाद 15 नवंबर को अमृतसर के स्वर्णमंदिर के लिए रवाना होंगे।
 

शादी की पहली सालगिरह के लिए रणवीर सिंह काफी उत्साहित हैं और उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणवीर की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में रणवीर फेस पैक लगाए हुए दिख रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा- पहली शादी की सालगिरह की तैयारियां शुरू...
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, कबीर खान की फिल्म ‘83’ में साथ नजर आने वाले हैं। रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे, वहीं दीपिका कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाती दिखेंगी। इसके अलावा दीपिका एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की लाइफ पर बनी ‘छपाक’ में नजर आएंगी। इस फिल्म को मेघना गुलजार निर्देशित कर रही हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More