कृष 4 में नजर आ सकती है दीपिका पादुकोण और रितिक रोशन की जोड़ी!

Webdunia
रविवार, 26 जनवरी 2020 (06:45 IST)
ये आश्चर्य की ही बात है कि अब तक दीपिका पादुकोण और रितिक रोशन ने साथ में फिल्म नहीं की है जबकि दोनों बॉलीवुड के खूबसूरत लोगों में से हैं। बनते-बनते बात भी बिगड़ी है। 
 
सत्ते पे सत्ता का जो रीमेक फराह खान बना रही हैं उसमें रितिक और दीपिका को कास्ट करने की कोशिश की गई थी, लेकिन अब तक फिल्म ही नहीं शुरू हो पाई है। 
 
अब ये जोड़ी को जमाने का सिलसिला फिर शुरू होने की खबर है। बॉलीवुड के खबरचियों का कहना है कि कृष 4 का काम तेजी से चल रहा है और इसीलिए रितिक ने अब तक कोई फिल्म साइन नहीं की है। 
 
पापा राकेश रोशन ठीक हो गए हैं और अब कृष 4 को जल्दी से जल्दी शुरू करना चाहते हैं। इस सीरिज की फिल्म में अब तक प्रियंका चोपड़ा नजर आई हैं, लेकिन अब प्रियंका की रूचि भारतीय फिल्मों में कम हो गई है और फिलहाल वे शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रही हैं। 
 
राकेश रोशन उनकी जगह लेने वाली हीरोइन को खोज रहे हैं और बताया जा रहा है कि निगाह दीपिका पर आ टिकी है। दीपिका और रितिक की जोड़ी पहली बार नजर आएगी और इसको लेकर क्रेज भी बनेगा। 
 
दीपिका की शर्त ये रहती है कि रोल दमदार हो तो ही वे हां कहेंगी, फिर चाहे हीरो कितना ही बड़ा क्यों न हो? यही कारण है कि सलमान खान के साथ अब तक दीपिका ने कोई फिल्म नहीं की है। 
 
कृष सीरिज की फिल्मों में हीरोइन का रोल खास नहीं होता है, लेकिन दीपिका को लेना है तो राकेश रोशन को इसे खास बनाना होगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More