dharma sangrah
✕

फिल्म 'छपाक' में मालती के किरदार के लिए दीपिका पादुकोण को मिल रहीं खूब सरहाना

Webdunia
सोमवार, 20 जनवरी 2020 (17:42 IST)
इसमें कोई शक नहीं है कि दीपिका पादुकोण बॉलीवुड में सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं और उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उनकी हालिया रिलीज 'छपाक' अपने पहले पोस्टर रिलीज के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। वही, 10 जनवरी 2020 को रिलीज के बाद से, अभिनेत्री को इस तरह की फिल्म बनाने के लिए दर्शकों और आलोचकों से समान रूप से सरहाना मिल रही है।

 
छपाक एक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है और दीपिका पादुकोण ने जिस तरह से इस भूमिका को निभाया है उन्होंने सभी के दिलों को छू लिया है। यही वजह है कि अभिनेत्री के कमेंट सेक्शन में प्यार का सैलाब उमड़ पड़ा है।

ALSO READ: फिल्म 'शिकारा' का रोमांटिक गाना 'मर जाएं हम' हुआ रिलीज
 
निस्संदेह, छपाक एक मजबूत सामाजिक संदेश से लैस फिल्म है और एक ऐसी फिल्म है जिसे सभी को देखना और समझना चाहिए। फिल्म में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के संघर्ष से जुड़े कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं जिससे सभी अज्ञात थे। और इसलिए दीपिका पादुकोण को अपनी भूमिका के लिए दमदार प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही हैं।
 
फिल्म के कई बीटीएस वीडियो भी सामने आए है, जिसमें दिखाया गया कि छपाक की पूरी टीम के लिए अपनी व्यक्तिगत भूमिकाएं निभाना कितना मुश्किल था लेकिन सभी ने उम्दा अंदाज में इसे पर्दे पर उतारा है। निर्माताओं ने इसे सर्वश्रेष्ठ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और हर चीज को पूरी तरह से तराशा गया है।

छपाक को मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्यों में टैक्स-फ्री घोषित कर दिया गया है। मध्य प्रदेश सरकार ने भी एसिड की अवैध बिक्री के खिलाफ एक विशाल अभियान की घोषणा की है। यही नहीं, उत्तराखंड सरकार ने एसिड-अटैक सर्वाइवर के लिए एक मासिक पेंशन योजना की घोषणा कर दी है। विभिन्न राज्य फिल्म की रिलीज के बाद अपना सकारात्मक योगदान दे रहे हैं और यह उपलब्धि फिल्म के लिए किसी जीत से कम नहीं है।
 
मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित और केए प्रोडक्शंस व फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित फ़िल्म छपाक 10 जनवरी 2020 को रिलीज हो चुकी है। साथ ही, फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख