Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

BAFTA 2024 में छाईं दीपिका पादुकोण, शिमरी साड़ी पहन दिखाई कातिलाना अदाएं

विदेशी धरती पर दीपिका का ट्रेडिशनल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Deepika Padukone Bafta Look

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 19 फ़रवरी 2024 (17:31 IST)
Deepika Padukone Latest Photo: दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म 'फाइटर' का जश्म मना रही हैं। हाल ही में दीपिका ने बाफ्टा 2024 में भी शिरकत की। दीपिका बाफ्टा अवॉर्ड्स में प्रस्तुतकर्ताओं में से एक थीं। इस इवेंट में दीपिका पादुकोण का ट्रेडिशनल अवतार देखने को मिला। 
 
Deepika Padukone Bafta Look
दीपिका ने अपने बाफ्टा इवेंट लुक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों में दीपिका ऑफ व्हाइट कलर की शिमरी साड़ी पहने दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने मैंचिंग बैकलेस ब्लाउज कैरी किया है। 
 
Deepika Padukone Bafta Look
शिमरी साड़ी में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अपने लुक को दीपिका ने मैचिंग ईयररिंग्स और हेयर बन से कंप्लीट किया है। उन्होंने अपना मेकअप काफी मिनिमल रखा है।
 
Deepika Padukone Bafta Look
तस्वीरों में दीपिका पादुकोण एक से बढ़कर एक अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। कभी वह बैकलेस ब्लाउज फ्लॉन्ट कर रही हैं तो कभी अपना स्टाइलिश हेयरस्टाइल दिखा रही हैं। 
 
Deepika Padukone Bafta Look
विदेशी धरती पर दीपिका पादुकोण का यह ट्रेडिशनल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। दीपिका अक्सर अपने ग्लैमरस अंदाज से इंटरनेट पर तहलका मचाती रहती हैं।
 
Deepika Padukone Bafta Look
दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार रितिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में पुलिस ऑफिसरके रोल में दिखेंगी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वेकेशन मनाने गोवा पहुंचीं श्वेता तिवारी, ऑनस्क्रीन बेटे संग शेयर की ग्लैमरस तस्वीर