'द इंटर्न' में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे अमिताभ बच्चन

Webdunia
सोमवार, 5 अप्रैल 2021 (18:11 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों हॉलीवुड फिल्म 'द इंटर्न' के हिन्दी रीमेक में साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले दीपिका और अमिताभ ने फिल्म 'पीकू' में साथ काम किया था।

 
दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने फिल्म 'द इंटर्न' के रीमेक की टीम में अमिताभ बच्चन का स्वागत किया है। 
 
बता दें कि शुरुआत में इस फिल्म का ऐलान दीपिका पादुकोण और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ हुआ था। लेकिन ऋषि के निधन के बाद ये फिल्म होल्ड पर चली गई थी। ऐसे में अब एक बार फिर फिल्म का काम शुरू हुआ है और अब ऋषि कपूर वाला किरदार अमिताभ बच्चन निभाएंगे।
 
दीपिका ने सोशल मीडिया पर द इंटर्न का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे सबसे खास सह-कलाकार के साथ फिर से काम करना मेरे लिए सम्मान की बात।  द इंटर्न के इंडियन अडॉप्शन में अमिताभ बच्चन का स्वागत करती हूं।' 
 
द इंटर्न, इंटिमेट और रिलेशनशिप पर बेस्ड फिल्म है जो कि वर्कप्लेस के इर्दगिर्द घूमती है। फिल्म में ऑफिस का माहौल दिखाया गया है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा करेंगे। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More